30 C
Mumbai
Friday, March 6, 2026
होमदेश दुनियातुम काली और सांवली हो... और पति ने मुस्लिम महिला को दिया...

तुम काली और सांवली हो… और पति ने मुस्लिम महिला को दिया तीन तलाक 

मध्य प्रदेश के खरगोन में हैरान कर देने वाली घटना आई सामने 

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश के खरगोन में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।एक मुस्लिम महिला को उसके पति ने इसलिए तलाक दे दिया कि वह काली थी। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने मायके से दहेज नहीं लाई थी। इसकी वजह से उसका पति उसे परेशान करता था। सांवली होने पर भी वह महिला को सरेआम बेइज्जत करता था। अब महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

बताया जा रहा है कि आयशा की शादी इसी साल कासिस  मिर्जा बेग से हुई थी। शादी के बाद दोनों  में झगड़े और विवाद होने शुरू हो गए थे। इस दौरान उसका पति महिला के सांवले रूप को लेकर हमेशा भद्दे कमेंट करता था। इतना ही नहीं ससुराल पक्ष ने महिला से एक लाख रूपये लाने की मांग की थी। जिसको पूरा करने में आयशा नहीं कर पाई। क्योंकि उसका परिवार इस डिमांड को पूरा करने में असमर्थ थे। साथ उसका पति उसे तीन तलाक देने की धमकी दे रहा था। जिससे परेशान होकर आयशा मायके चली गई।
इसके कुछ दिन बाद आयशा ने कासिस को उसके मायके आकर ले जाने को कहा। लेकिन कासिब ने जाने से इंकार कर दिया। तब आयशा खुद अपने ससुराल पहुंच गई। जहां उसे ससुराल वालों के साथ खूब बहस हुई और कासिम ने आयशा को तलाक दे दिया। इस घटना के बाद उसने अपने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला का आरोप है कि उसका पति उसकी जेठ और जेठानी के दबाव में आकर उसे तलाक दिया है। इतना ही नहीं उसके ससुराल वाले उसे मायके से एक लाख रूपये लाने को कह रहे थे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके ससुराल वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें

मध्य प्रदेश में 12 साल के लड़के को 2.9 लाख रुपये देने का नोटिस

​​ठाकरे ग्रुप को बड़ी राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने समता पार्टी की याचिका खारिज की​ !​

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,045फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें