27 C
Mumbai
Sunday, September 27, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामामहाराष्ट्र के पनवेल का पीएफआई कनेक्शन

महाराष्ट्र के पनवेल का पीएफआई कनेक्शन

पीएफआई के चार सदस्यों पर एटीएस की बड़ी कार्रवाही

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई से करीब 50 किलोमीटर दूर रायगढ़ जिले के पनवेल से प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चार सदस्यों को महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे गिरफ्तार किया। पाबंदी के बावजूद ये सभी संगठन की गतिविधियां संचालित कर रहे थे। गिरफ्तार किया गए लोगों में पीएफआई के राज्य विस्तार समिति का एक स्थानीय सदस्य है। इसके अलावा, एक स्थानीय इकाई सचिव और दो अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

दरअसल ये लोग संगठन पर प्रतिबंध के बावजूद बैठक कर रहे थे। इस मामले में एटीएस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके बैठक करने का मकसद पता किया जा रहा है। पूछताछ के बाद चारों के खिलाफ मुंबई में एटीएस की कालाचौकी ब्रांच में केस दर्ज किया। आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम की धारा 10 के तहत 10 के तहत एफआईआर दर्ज की। वहीं इस मामले में आगे की जांच जारी है।

बता दें कि पिछले महीने ही केंद्र सरकार ने पीएफआई और उसके कई सहयोगियों पर आईएसआईएस जैसे वैश्विक आतंकी समूहों से संपर्क होने का आरोप लगाते हुए पीएफआई पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। दरअसल पिछले माह जांच एजेंसियों ने एक साथ देशभर में छापा मारा था और पीएफआई से कथित रूप से जुड़े 250 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था।

ये भी देखें 

आईएसआई के निशाने पर पीएम मोदी सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,225फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें