29 C
Mumbai
Friday, July 17, 2026
होमराजनीतिगुजरात-हिमाचल प्रदेश चुनाव से पहले केजरीवाल का हिंदुत्व कार्ड 

गुजरात-हिमाचल प्रदेश चुनाव से पहले केजरीवाल का हिंदुत्व कार्ड 

 भारतीय नोट पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की तस्वीर लगाने की मांग की 

Google News Follow

Related

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल और गुजरात चुनाव से पहले हिंदुत्व कार्ड खेला है। उन्होंने भारतीय नोट पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की तस्वीर लगाने की मांग की है। केंद्र से अपील करते हुए केजरीवाल ने कहा कि भारतीय नोट पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की तस्वीर लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नोट के एक तरफ महात्मा गांधी की तस्वीर हो तो दूसरी ओर लक्ष्मी-गणेश’ की तस्वीर लगाई जानी चाहिए।

 इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे हमारे देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलेगा और देश की तरक्की होगी। अरविंद केजरीवाल यहीं नहीं रूके। उन्होंने इसके जरिये मुस्लिमों को भी लुभाने की कोशिश की। उन्होंने इंडोनेशिया का उदाहरण देते हुए मुस्लिम समुदाय को साधने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया की करेंसी पर गणेश की तस्वीर लगी हुई है।

मालूम हो कि, इंडोनेशिया एक मुस्लिम बाहुल्य देश है। जहां मुस्लिमों की आबादी 85 फीसदी है। जबकि हिन्दू समुदाय दो फीसदी है। बताया जाता है कि सालों पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था डगमगा गई थी। इसके बाद 1998 में इंडोनेशिया सरकार 20 हजार की करेंसी पर भगवान गणेश की तस्वीर वाला नोट जारी किया। इसके बाद तो यहां की अर्थव्यवस्था  में काफी सुधार आया। यह करिश्मा एक ही साल के अंदर देखा गया। बात दें कि भगवान गणेश को  सुख समृद्धि का देवता कहा जाता है।
हालांकि,केजरीवाल के इस बयान को गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि केजरीवाल ने यह बयान हिन्दू समुदाय को अपने पाले में करने की कोशिश है। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोटिंग होगी। जबकि, आठ दिसंबर को चुनाव के परिणाम आएंगे। जबकि गुजरात में अभी भी चुनाव तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें 

​आज भी जिंदा है मुगल परंपरा, ​’​गधा​’​ मेले में ​अभिनेताओं के नाम की लगती है ​बोली !

भाई द्विज के मौके पर दो हत्याओं से दहला औरंगाबाद !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,050फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें