31 C
Mumbai
Friday, October 2, 2026
होमक्राईमनामाभाई द्विज के मौके पर दो हत्याओं से दहला औरंगाबाद !

भाई द्विज के मौके पर दो हत्याओं से दहला औरंगाबाद !

जिले में दीपावली के एक ही दिन हुई दो अलग-अलग हत्याओं से नागरिकों में भय का माहौल है।

Google News Follow

Related

औरंगाबाद​​ शहर में अलग-अलग ​स्थानों​ पर दो लोगों की जघन्य हत्या की घटना चर्चा का विषय बना हुआ है| ​मोंधा नाका क्षेत्र के एक गोदाम शेड ​के​ एक​ ​चौकीदार की चोरों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी​|​ ​और ट्रक में इस गोदाम से आशीर्वाद के आटे और कुछ अन्य सामान की बोरियां चुरा लीं। ​वही दूसरी घटना में मितमिता रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति की पत्थर मारकर हत्या कर दी गयी| जिले में दीपावली के दिन एक ही दिन हुई दो हत्याओं से नागरिकों में भय का माहौल है।
पुलिस के अनुसार चौकीदार पाशा मुगल (72), बांदा नाका क्षेत्र का रहने वाला था| वह मोंधा नाका क्षेत्र के एक गोदाम में चौकीदार के रूप में कार्यरत था| इस मामले में पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है| आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले के बाद पुलिस ने बताया कि चोरी के ट्रक पर नंबर प्लेट नहीं था|
इस घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त उज्ज्वला वंकर, अपराध शाखा के सहायक आयुक्त विशाल धूमे, अपराध शाखा की टीम और क्रांति चौक पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके का निरीक्षण किया| वही हत्या की दूसरी घटना में पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव छावनी पुलिस स्टेशन के मितमिता झाड़ी में मिला है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले। पुलिस अज्ञात मृतक की शिनाख्त में जुट गयी है| हत्या के दोनों मामलों को दर्ज कर अज्ञात हत्यारों की तलाश पुलिस कर रही है|
​यह भी पढ़ें-​

मदद के लिए कोई नहीं आया,फरिश्ता बना वर्दी वाला!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,139फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें