29.7 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमक्राईमनामामदद के लिए कोई नहीं आया,फरिश्ता बना वर्दी वाला!

मदद के लिए कोई नहीं आया,फरिश्ता बना वर्दी वाला!

लोग वहीं खड़े होकर उसका वीडियो बना रहे थे| घटना की सूचना मिलते ही एक पुलिसकर्मी दौड़ता हुआ आया और बच्ची को गोद में उठाकर ऑटो में बिठाकर अस्पताल ले गया

Google News Follow
उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,जहां एक नाबालिग लड़की खून से लथपथ सड़क के किनारे मदद की गुहार लगा रही थी और लोग वहीं खड़े होकर उसका वीडियो बना रहे थे| घटना की सूचना मिलते ही एक पुलिसकर्मी दौड़ता हुआ आया और बच्ची को गोद में उठाकर ऑटो में बिठाकर अस्पताल ले गया| 12 वर्षीय नाबालिग पीड़िता के अपहरण के बाद लड़की के परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है|

बच्ची को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के 15 घंटे बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है।लड़की बोल भी नहीं पा रही है और घरवाले भी कुछ नहीं कह पा रहे हैं| पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी दुकान पर मिट्टी का गुल्लक खरीदने गई थी| काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह डाक बंगला गेस्ट हाउस के पीछे खून से लथपथ हालत में बेहद दयनीय अवस्था में मिली।

पुलिस ने बताया कि डाक बांग्ला गेस्ट हाउस के पीछे लड़की दयनीय हालत में पड़ी थी। युवती के घर से डाक बंगला गेस्ट हाउस में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है| इसी बीच सीसीटीवी में पीड़िता एक युवक से बात करती नजर आ रही है|

पुलिस इस फुटेज के आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। बच्ची को बहला-फुसलाकर अगवा करने की भी आशंका जताई जा रही है​|​​ एक असफल दुष्कर्म के बाद उसे मारने का प्रयास किया गया। बच्ची के हाथ, पैर और सिर पर कई चोटें हैं।

​यह भी पढ़ें-​

​आज भी जिंदा है मुगल परंपरा, ​’​गधा​’​ मेले में ​अभिनेताओं के नाम की लगती है ​बोली !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें