32 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेट​'भारत ​जोड़ो यात्रा' में नितिन राउत ​हुए​ घायल​, आंख में गंभीर चोट​...

​’भारत ​जोड़ो यात्रा’ में नितिन राउत ​हुए​ घायल​, आंख में गंभीर चोट​ !​

'भारत जोड़ी यात्रा' में शामिल होने के बाद नितिन राउत को पुलिस ने पीटा​|​​ इससे वह नीचे गिर ग​ये​​ और उ​न​​की दाहिनी आंख में गंभीर चोट आई।

Google News Follow

Related

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चल रही ‘भारत ​​जोड़ो यात्रा’ भारत दौरे पर है| यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश से होते हुए तेलंगाना राज्य तक पहुंची है। 1 नवंबर​ को यात्रा हैदराबाद शहर में थी। अन्य राज्यों के नेता भी शामिल हो रहे हैं ​इसी बीच ​राज्य के पूर्व बिजली मंत्री नितिन राउत भी तेलंगाना में यात्रा में शामिल हुए। भारत​ जोड़ो यात्रा के दौरान राउत घायल हो गए| ​

‘भारत जोड़ी यात्रा’ में शामिल होने के बाद नितिन राउत को पुलिस ने पीटा|​​ इससे वह नीचे गिर गये​​ और उ​​की दाहिनी आंख में गंभीर चोट आई। साथ ही बताया जा रहा है कि हाथ-पैर में भी चोट आई है|​​ नितिन राउत को तुरंत इलाज के लिए हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अस्पताल में भर्ती होने के बाद राउत से मुलाकात की। साथ ही राजेश लिलोठिया, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार और तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं ने राउत से मुलाकात कर स्वास्थ​ की जानकारी ली​ है| इस बीच ‘भारत जोड़ो यात्रा’ महाराष्ट्र में 11 दिनों तक चलेगी। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में इस यात्रा में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे भी शामिल होंगे। जानकारी है कि यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे|

यह भी पढ़ें-​

​​मोरबी ब्रिज ​​​हादसा​​: ​पीड़ितों का दर्द !, इन मदद का क्या करूं ? 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,141फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें