28 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियापहले मतदाता श्याम सरन नेगी का निधन,दो दिन पहले ही डाला था...

पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का निधन,दो दिन पहले ही डाला था वोट

राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार 

Google News Follow

पहले मतदाता का गौरव हासिल करने वाले किन्नौर के श्याम सरन नेगी का निधन हो गया। बात दें कि अपने निधन से दो दिन पहले ही उन्होंने  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया था। उनका वोट लेने के लिए चुनाव आयोग ने विशेष व्यवस्था की थी। जब वह वोट डालने आये थे उनके लिए लाल कालीन बिछाई गई थी। बुजुर्ग होने के कारण मतदान टीम चुनाव तारीख से पहले उनके घर जाकर बैलेट के जरिये वोट लिया था।

बताया जाता है कि श्याम नेगी ने देश के पहले आम चुनाव में पहला वोट डाला था। इसके बाद से वे लगातार मतदान करते रहे। वे कभी भी वोट डालने से नहीं चुके। उनकी उम्र 106 साल थी। उन्होंने 2 नवंबर को हिमाचल प्रदेश  विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया था। श्याम नेगी कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि श्याम नेगी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ  अंतिम संस्कार किया जाएगा।
श्याम नेगी का जन्म 1 जुलाई 1917 को हुआ था। किन्नौर में ही कल्पा में टीचर थे। जब भारत आजाद हुआ तो 1951 में पहली बार आम चुनाव कराये गए थे। उस समय  श्याम नेगी पहले शख्स थे जिन्होंने पहला वोट डाला था। श्याम नेगी 25 अक्टूबर 1951 में कतार में खड़ा होकर मतदान किया था।  उस समय आम चुनाव  1952 में हुआ था। लेकिन बर्फ़बारी की वजह से पांच माह पहले ही मतदान कराया गया था।
ये भी पढ़ें 

 

पंजाब में शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी हिरासत में ,जानिए क्या है पूरा मामला?  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें