30 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटबांद्रा में शिफ्ट होगा बांबे हाईकोर्ट 

बांद्रा में शिफ्ट होगा बांबे हाईकोर्ट 

- बीकेसी में अदालत  परिसर के लिए मिलेगी जमीन  

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार बॉम्बे हाईकोर्ट के नये परिसर के वास्ते यहां बांद्रा में शीघ्र ही भूखंड आवंटित करेगी। शिंदे और फडणवीस यहां राजभवन में प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति यू.यू. ललित के अभिनंदन कार्यक्रम में बोल रहे थे। प्रधान न्यायाधीश आठ नवंबर को सेवानिवृत होने वाले हैं।

  महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। शिंदे ने कहा, ‘‘हमारी सरकार न्यायपालिका में पारदर्शिता लाने की योजना बना रही है। हम न्यायपालिका की बेहतरी के लिए निर्णय ले रहे हैं। नये उच्च न्यायालय परिसर के लिए बांद्रा में शीघ्र ही भूखंड आवंटित किया जाएगा।’’

 इस मुद्दे पर फडणवीस ने कहा कि नये उच्च न्यायालय भवन के लिए भूमि आवंटन को लेकर मुख्य न्यायाधीश दत्ता ने कई बार चिंता जताई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसका शीघ्र समाधान किया जाएगा।   उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने अदालत के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने का फैसला किया है। उच्च न्यायालय के नये परिसर के वास्ते भूखंड आवंटन की हमारे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता की चिंता करीब करीब हल हो गयी है। मुंबई के बांद्रा में जमीन से जुड़े सारे कानूनी मुद्दे हल कर लिये गये हैं।

 शीघ्र ही भूखंड आवंटित किया जाएगा।’’उन्होंने कहा कि दक्षिण मुंबई में वर्तमान उच्च न्यायालय भवन बहुत पुराना है। प्रधान न्यायाधीश को ‘महाराष्ट्र का लाल’ करार करते हुए शिंदे ने कहा कि अपने छोटे कार्यकाल के दौरान उन्होंने अदालत की कार्यवाही में पारदर्शिता लाने के लिए संवैधानिक अदालतों की कार्यवाही के सीधा प्रसारण जैसे कई अहम फैसले किये, जो प्रशंसनीय हैं। न्यायमूर्ति ललित ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें ‘महाराष्ट्र का बेटा’ होने पर गर्व है।

ये भी पढ़ें 

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को नहीं होगा कोई फायदा

पवार ​अस्पताल से ​​सीधे ​​पहुंचे, लेकिन कोल्हे ​अधिवेशन से नदारद !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,252फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें