29 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
होमराजनीतिलालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री ने दी बधाई

लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री ने दी बधाई

  बीजेपी नेताओं ने बीजेपी मार्गदर्शक मंडल के सदस्य की लंबी आयु की कामना की 

Google News Follow

Related

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर पीएम मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उनके घर जाकर मुलाक़ात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी बीजेपी के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात के लिए उनके आवास पर पहुंचे। रक्षामंत्री ने इसकी जानकारी खुद ट्वीटकर दी।

उन्होंने ट्वीट किया आदरणीय आडवाणीजी के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मै उनके भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट लिखा श्रदेय लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर देर सारी शुभकामनाएं। उनकी गिनती भारतीय राजनीति के कद्दावर हस्तियों में होती है। देश , समाज और दल के विकास यात्रा में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मै उनके स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं।

इसी तरह गृह मंत्री अमित शाह ने भी आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने  कहा कि आदरणीय  लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आडवाणी जी  ने अपने सतत परिश्रम से जहां एक ओर देशभर में संगठन को मजबूत किया। वहीं, दूसरी ओर सरकार में रहते हुए उन्होंने देश के विकास में बहुमूल्य योगदान दिया। भगवान से उनके स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए कामना करता हूं।

ये भी पढ़ें 

 

फिर अपमान: ‘फ़ारसी है हिन्दू शब्द, इसका मतलब बहुत गंदा है’  

‘2024 में बीजेपी ही जीतेगी’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,006फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें