28.9 C
Mumbai
Friday, July 10, 2026
होमराजनीतिमतदान से पहले हिमाचल कांग्रेस को बड़ा झटका, 26 नेता बीजेपी में...

मतदान से पहले हिमाचल कांग्रेस को बड़ा झटका, 26 नेता बीजेपी में शामिल 

12 नवंबर को मतदान होगा जबकि आठ दिसंबर को चुनाव का परिणाम आएगा

Google News Follow

Related

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मतदान से चार दिन पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर समेत 26 ने कांग्रेसी नेता  सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं। यहां 12 नवंबर को मतदान होगा जबकि आठ दिसंबर को चुनाव का परिणाम आएगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कुल 68 सीटें है।

इस दौरान कांग्रेस के सभी 26 नेता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और राज्य चुनाव प्रभारी सुधन सिंह की मौजूदगी में  बीजेपी की सदस्यता ली। इस मौके पर शिमला बीजेपी के उम्मीदवार संजय सूद भी उपस्थित थे।

बीजेपी में शामिल होने वालों में  कांग्रेस के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर , पूर्व सचिव आकाश सैनी, पूर्व पार्षद राजन ठाकुर , पूर्व जिला अध्यक्ष अमित मेहता।  मेहर सिंह कंवर ,राहुल नेगी , जोगिंदर ठाकुर , नरेश वर्मा ,वीरेंद्र शर्मा , राहुल रावत , सोनू शर्मा , अरुण कुमार  शिवम कुमार गोपाल ठाकुर ,योगेन्द्र सिंह ,राकेश चौहान ,धर्मेंद्र कुमार  शामिल है।

सभी नेताओं का मुख्यमंत्री में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आइये हम बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के लिए काम करें। इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल की जनता ने पीएम मोदी  पर भरोसा करती है। इस बार भी हिमाचल की जनता बीजेपी को सत्ता सौंपेगी ।

  ये भी पढ़ें

‘2024 में बीजेपी ही जीतेगी’

लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री ने दी बधाई

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,134फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें