29 C
Mumbai
Friday, February 27, 2026
होमराजनीतिभाजपा ने टीएमसी विधायक सावित्री मित्रा के खिलाफ कराई प्राथमिकी दर्ज

भाजपा ने टीएमसी विधायक सावित्री मित्रा के खिलाफ कराई प्राथमिकी दर्ज

पीएम मोदी और शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने आरोप

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर की गई कथित विवादित टिप्पणियों को लेकर बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस विधायक सावित्री मित्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। सावित्री मित्रा मालदा जिले के मानिकचक की विधायक है और पूर्व में बंगाल की मंत्री रह चुकी हैं। मित्रा हाल ही में उस समय विवादों में आ गईं जब उन्हें एक कथित वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को क्रमश: महाभारत का ‘दुर्योधन’ और ‘दुशासन’ करार देते हुए सुना गया।  

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया था, जिसके बाद भाजपा के कई नेताओं ने इस तरह की टिप्पणी की निंदा की। इस विडिओ में सावित्री मित्रा कह रही हैं कि गुजरातियों का देश के स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं है। साथ ही पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह की तुलना दुर्योधन और दुशासन से करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं का महिलाओं के वस्त्र हरण के सिवा कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि गुजरातियों ने भारत को ब्रिटिश उपनिवेश के रूप में अधीन रखने के इरादे से अंग्रेजों को हथियार दिए और बापू और पटेल की ‘प्रसिद्ध भूमि’ का भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं था।    

इस संबंध में जब सावित्री मित्रा से पूछा गया तो उन्होंने अपने बचाव में कहा कि मैंने कहा है-गुजरात में रहने वाले नरेंद्र मोदी, नीरव मोदी, विजय माल्या जैसे लोगों की स्वतंत्रता आंदोलन में कोई भूमिका नहीं थी। वे अंग्रेजों के पक्ष में थे। मैंने कुछ भी बुरा नहीं कहा। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे पास गांधी जी का अपमान करने की शक्ति नहीं है। मैंने ऐसा नहीं कहा कि गुजरातियों ने हमारा स्वतंत्रता आंदोलन नहीं किया। भाजपा में उन लोगों की स्वतंत्रता आंदोलन में कोई भूमिका नहीं थी। मैंने नाम का जिक्र किया। सुवेंदु अधिकारी जो कह रहे हैं, मैं उसका उत्तर नहीं दूंगी। वहीं इस मामले के बाद भाजपा की छह महिला विधायकों ने पार्टी की वरिष्ठ नेता अग्निमित्रा पॉल के नेतृत्व में टीएमसी विधायक के खिलाफ कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

ये भी देखें 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,111फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें