31.1 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियाराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर

कुरुक्षेत्र गीता महोत्सव कार्यक्रम का करेंगी शुभारंभ

Google News Follow

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार यानी 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचीं। इस दौरान हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति ने ब्रह्म सरोवर पर चल रहे हवन यज्ञ में आहुति डाली। ब्रह्मसरोवर पूजन में राष्ट्रपति उस समय भावुक हो गईं जब पंडित ने उन्हें अपने पूर्वज याद करने के लिए कहा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा पैवेलियन और शिल्प उद्यान का अवलोकन किया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। प्रत्येक कार्यक्रम स्थल की कमान एक-एक पुलिस अधीक्षक के हाथों में सौंपी गई है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार हजार महिला और पुरुष पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। वहीं राष्ट्रपति आज अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा पैवेलियन और शिल्प उद्यान का अवलोकन करेंगी। इसके बाद वह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में 18वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। 

कुछ समय बाद राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम पहुंचीं। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि गीता में हर शंका का समाधान है। यही विश्व का सबसे पवित्र ग्रंथ है। इसका घर-घर, शहर-शहर प्रचार होना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि गीता ही सही अर्थ में अंतरराष्ट्रीय पुस्तक है। गीता सर्वाधिक प्रसिद्ध ग्रंथ है। गीता पूरी मानवता के लिए आध्यात्मिक संहिता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवा से लेकर बेटियां भी गीता के संदेश को अपने अंदर समाहित कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं जो बेहद सराहनीय है। इन पर उन्हें गर्व है।  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्यमंत्री यहाँ पर स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना का शुभारंभ करेंगी। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। योजना के प्रथम चरण में अंत्योदय परिवार के लोगों को शामिल किया गया है। राष्ट्रपति हरियाणा परिवहन में ई-टिकटिंग प्रणाली का भी शुभारंभ करेंगी। प्रारंभिक चरण में चंडीगढ़, करनाल, फरीदाबाद, सोनीपत, भिवानी और सिरसा सहित छह डिपो में ई-टिकटिंग परियोजना को लागू किया जाएगा। इसी तरह हरियाणा रोडवेज के शेष 18 डिपो में जनवरी 2023 के अंत तक परियोजना को पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।  

राष्ट्रपति सिरसा जिले में 21 एकड़ भूमि पर बनने वाले चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की भी आधारशिला रखेंगी। यह मेडिकल कालेज करीब 950 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। इससे सिरसा जिले व आसपास के अन्य क्षेत्रों की जनता को अत्याधुनिक स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलेंगी। इन परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के 18वें दीक्षांत समारोह में मुख्य-अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी और 2500 के करीब विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगी। शाम को राष्ट्रपति के सम्मान में हरियाणा सरकार की ओर से हरियाणा राज भवन में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जहां राष्ट्रपति आशा कर्मियों, महिला पहलवानों, खिलाड़ियों, छात्राओं आदि के साथ संवाद करेंगी।

ये भी देखें 

चीन सरकार के खिलाफ कोरा कागज बना प्रदर्शन का प्रतीक

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें