26 C
Mumbai
Tuesday, March 3, 2026
होमदेश दुनियाटोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर का निधन

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर का निधन

हार्ट अटैक के कारण हुआ निधन।

Google News Follow

Related

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड के 64 वर्षीय वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर का 29 नवंबर, मंगलवार को निधन हो गया। किर्लोस्कर का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। विक्रम किर्लोस्कर के परिवार में उनकी पत्नी गीतांजलि और बेटी मानसी किर्लोस्कर हैं। आज बुधवार को बेंगलुरू केहेब्बल श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार दोपहर 1 बजे किया जाएगा। 

हाल ही में विक्रम किर्लोस्कर से जब किर्लोस्कर मोटर की स्ट्रेटेजी पूछी गई थी तो उन्होंने कहा था कि देश का ध्येय कार्बन उत्सर्जन को कम करने का है और इस मामले को हमें वैज्ञानिक आधार के साथ साथ समग्र रूप से देखना होगा। ऐसे समय में जब भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल का चलन बढ़ता जा रहा है तो वहीं किर्लोस्कर मोटर की हाइब्रिड व्हीकल्स के ऊपर क्या रणनीति है, इस पर भी उन्होंने बात की थी।  

विक्रम किर्लोस्कर, किर्लोस्कर समूह की चौथी पीढ़ी के मुखिया थे। वहीं बात उनके सकीयर की करें तो वो किर्लोस्कर सिस्टम्स लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर थे। इसके अलावा वो किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड के वाइस चेयरमैन भी थे। विक्रम किर्लोस्कर को आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर मुंबई में देखा गया था और वो टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के इवेंट में 25 नवंबर 2022 को मौजूद थे।  

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने विक्रम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘भारत के मोटर वाहन उद्योग के दिग्गजों में से एक टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस प्रेसीडेंट विक्रम किर्लोस्कर के दुखद और असामयिक निधन पर गहरा दुख हुआ है। इसके साथ ही कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने किर्लोस्कर के निधन पर दुख और शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि टोयोटा किर्लोस्कर के वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर के निधन से गहरा दुख हुआ है। 

ये भी देखें 

राकेश झुनझुनवाला की पत्नी ने फोर्ब्स इंडिया रिच सूची 2022 में बनाया स्थान

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,082फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें