28 C
Mumbai
Saturday, September 21, 2024
होमदेश दुनियाचक्रवात मंडौस: 3 राज्यों को रेड अलर्ट, महाराष्ट्र के कई जिलों में...

चक्रवात मंडौस: 3 राज्यों को रेड अलर्ट, महाराष्ट्र के कई जिलों में भी संकट !

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी की गई है। कोंकण के साथ-साथ मुंबई, पुणे, बीड, कोल्हापुर, सतारा, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और विदर्भ में भी बारिश होने की संभावना है। ​

Google News Follow

Related

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मंडौस के पाडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच महाबलीपुरम के पास लैंडफॉल करने की संभावना है। चक्रवात के मद्देनजर मौसम विभाग ने तीन राज्यों तमिलनाडु, पड्डुचेरी और आंध्र प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन तीन राज्यों के अलावा इस तूफान का असर महाराष्ट्र में भी देखे जाने का अनुमान लगाया गया है|

चक्रवात मंडौस शुक्रवार आधी रात और शनिवार की सुबह तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ जाएगा। इस समय हवा की गति 65 किमी प्रति घंटा से 85 किमी प्रति घंटा रहेगी। तूफान से तटीय इलाके प्रभावित हुए हैं। कुछ जिलों में भारी बारिश हुई है। लिहाजा भारी बारिश को देखते हुए तमिलनाडु के कुछ स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है|

तूफान के तमिलनाडु के तट पर पहुंचने के बाद कोडाइकनाल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हुई। तो वहीं कुछ इलाकों में तेज हवा के कारण पेड़ उखड़ गए हैं|चेन्नई में भी बारिश ने दस्तक दी है। यह अनुमान लगाया गया है कि दक्षिण में पड़ोसी राज्य भी चक्रवात मंडौस से प्रभावित होंगे। चक्रवात ​के कारण ​11 दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच महाराष्ट्र के निम्नलिखित जिलों में वज्रपात और बिजली गिरने की संभावना है|​ ​

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी की गई है। कोंकण के साथ-साथ मुंबई, पुणे, बीड, कोल्हापुर, सतारा, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और विदर्भ में भी बारिश होने की संभावना है।

 
यह भी पढ़ें-

नीदरलैंड बनाम अर्जेंटीना:​ ​सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, मेसी ने रचा इतिहास

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,379फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें