30 C
Mumbai
Sunday, May 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बन संभालेंगे हिमाचल की कमान

सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बन संभालेंगे हिमाचल की कमान

मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम की लेंगे शपथ।

Google News Follow

Related

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे ड्रामे के बीच आखिरकार विराम लग गया। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है। कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी है। सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार यानी आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री होंगे। इसके अलावा मौजूदा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। वहीं अन्य मंत्रियों के नाम जल्द तय किए जाएंगे। 

शिमला के रिज मैदान में दोपहर 1:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा नवनिर्वाचित पार्टी के विधायक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहेंगे।  

बता दें कि 58 साल के सुखविंदर सिंह सुक्खू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छात्र-शाखा (एनएसयूआई) से राजनीतिक करियर की शुरुआत करते हुए करीब छह साल तक हिमाचल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। सुखविंदर सिंह सुक्खू इस हिमाचल चुनाव में कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष थे और हमीरपुर जिले की नादौन विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। वहीं सीएम पद के लिए अपने नाम पर मुहर लगने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार जताया। साथ ही हिमाचल की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।    

ये भी देखें 

ऐलान से पहले हंगामा: हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे कांग्रेस के CM

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,464फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें