30.9 C
Mumbai
Saturday, October 10, 2026
होमराजनीतिऐलान से पहले हंगामा: हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे कांग्रेस के...

ऐलान से पहले हंगामा: हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे कांग्रेस के CM

सुक्खू के नाम पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया

Google News Follow

Related

हिमाचल प्रदेश में सीएम के लिए चल रही खींचतान के बीच सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मंजूरी मिल गई है। 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश का नतीजा आने के बाद से ही  मुख्यमंत्री को लेकर कई बैठकों का दौर होने के बाद भी किसी नाम पर सहमति नहीं बन पाई थी। अब खबर आ रही है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बन गई है। बताया जा रहा है कि अन्य नेताओं से चर्चा के बाद सुक्खू के नाम की घोषणा आज यानी शनिवार शाम तक की जा सकती है। इस बीच यह भी खबर है कि सुक्खू के नाम पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है।

बता दें कि प्रतिभा सिंह समेत कई नेता सीएम के रेस में थे। शुक्रवार को एक होटल में वरिष्ठ नेताओं के बैठक में प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने होटल के बाहर जमकर हंगामा भी किया था। बनके समर्थक प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग कर रहे थे। इतना ही नहीं खुद प्रतिभा सिंह भी इस संबंध संकेत भी दिए थे। इस बीच कहा जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में चालीस विधायकों में से 25 से  विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थन में हैं। यही वजह है कि  कांग्रेस को सुक्खू को मुख्यमंत्री  बनाने पर सहमति जतानी पड़ी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव में कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि बीजेपी को 26 सीटें मिली थी।
ये भी पढ़ें    

‘ऐसा न हो कि बीजेपी अगली बार हमारे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़े चुनाव’   

गुजरात में भूपेंद्र पटेल दूसरी बार बनेंगे CM, विधायक दल की मुहर   

पंजाब में पुलिस थाने पर रॉकेट लॉन्चर से हमला

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,046फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
337,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें