29.1 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमस्पोर्ट्स​IND vs BAN: भारत ने फॉलोऑन क्यों नहीं दिया?​ ​टीम का ये...

​IND vs BAN: भारत ने फॉलोऑन क्यों नहीं दिया?​ ​टीम का ये है गेम प्लान​ !​

बांग्लादेश को फॉलोऑन दिया जाता है तो वह दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी कर भारत को दबाव में ला सकता है। क्योंकि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है और रन भी बन सकते हैं​|​​ ऐसे में भारत पर आखिरी पारी में दबाव आ सकता है।

Google News Follow
मैच के दूसरे दिन बांग्लादेश ने 8 विकेट पर 133 रन के स्कोर से खेलना शुरू किया। इसके बाद वे सिर्फ 17 रन ही जोड़ सके। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने नौवां और दसवां विकेट लिया। भारत ने पहली पारी में 254 रनों की बढ़त लेने के बाद भी फॉलोऑन नहीं दिया। ​

कुलदीप यादव के 5 विकेट की बदौलत भारत ने पहले टेस्ट की पहली पारी में बांग्लादेश को 150 रन पर समेट दिया। भारत ने पहली पारी में 404 रन बनाए। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लिए जबकि उमेश यादव और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

पहला टेस्ट खेलते हुए सिर्फ 2 दिन हुए हैं। आज के बाद भी 3 दिन का खेल बाकी है। इसी तरह अगर बांग्लादेश को फॉलोऑन दिया जाता है तो वह दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी कर भारत को दबाव में ला सकता है। क्योंकि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है और रन भी बन सकते हैं​|​​ ऐसे में भारत पर आखिरी पारी में दबाव आ सकता है। क्योंकि अभी काफी समय बाकी है इसलिए भारत बड़ी बढ़त लेकर बांग्लादेश को वापसी का मौका नहीं देना चाहता है​|​ ​

​पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा ने 90 रन बनाए जबकि श्रेयस अय्यर ने 86 रन बनाए। इसके अलावा आर अश्विन ने 58 रनों का योगदान दिया जबकि पंत और कुलदीप यादव ने क्रमश: 46 और 40 रनों का योगदान दिया​|​

 
यह भी पढ़ें-​

राउत का वाघ पर हमला, ​कहा​- भाजपा​ के ​लोगों का दिमाग कीड़े-मकोड़ों…​!​​ ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें