27.9 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनिया​​पा​क​:​ पुलिस थाने पर आतंकवादियों का हमला​ ​​!​, नौ अधिकारी बंधक​

​​पा​क​:​ पुलिस थाने पर आतंकवादियों का हमला​ ​​!​, नौ अधिकारी बंधक​

​ सीटीडी परिसर के अंदर से टीटीपी आतंकवादियों द्वारा जारी एक वीडियो में, उन्होंने दावा किया कि नौ पुलिसकर्मी उनके कब्जे में हैं​|​

Google News Follow

पाकिस्तान में आतंकियों ने एक थाने पर कब्जा कर लिया है और कई लोगों को बंधक बना लिया है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुई। पाकिस्तान के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों ने अशांत प्रांत की बन्नू छावनी में घुसपैठ की और वांछित आतंकवादियों को हिरासत से छुड़ा लिया।

इसके बाद आतंकियों ने इलाके पर कब्जा कर लिया। आतंकवाद रोधी विभाग के सुरक्षाकर्मियों को भी हिरासत में लिया गया। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया, “यह स्पष्ट नहीं है कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान आतंकवादियों ने बाहर से हमला किया या अंदर कर्मियों से हथियार छीन लिए।”

आतंकवादियों ने प्रांत के बन्नू जिले में एक आतंकवाद रोधी केंद्र पर कब्जा कर लिया और सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए कुछ सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना लिया​|पुलिस ने ​बताया​ कि आतंकवादियों ने छावनी में घुसपैठ की और वांछित कैदी आतंकवादियों को मुक्त कराया​|​ ​

पुलिस ने कहा कि उन्होंने परिसर के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया और सीटीडी सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना लिया​|​ पाकिस्तानी सेना के जवानों को तुरंत उस इलाके में भेजा गया, जिसे सील कर दिया गया है​|​ सीटीडी परिसर के अंदर से टीटीपी आतंकवादियों द्वारा जारी एक वीडियो में, उन्होंने दावा किया कि नौ पुलिसकर्मी उनके कब्जे में हैं​|​ ​उन्होंने बंधकों को रिहा कराने के लिए हवाई मार्ग से अफगानिस्तान जाने के लिए सुरक्षित मार्ग की मांग की​| ​

यह भी पढ़ें-

​​Twitter के CEO के पद से इस्तीफा देंगे एलन मस्क​ ​!​, ट्वीट कर कहा- “मैं…”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें