28 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाअमेरिका में स्थित अपने दूतावास की बिल्डिंग बेच रहा पाकिस्तान

अमेरिका में स्थित अपने दूतावास की बिल्डिंग बेच रहा पाकिस्तान

भारतीय बिजनेसमैन ने लगाई दूसरी सबसे ऊंची बोली।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

पाकिस्तान लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहा है। हालात इतना बदतर हो गया है कि विदेशों में उसे अपनी संपत्ति को बेचना पड़ रहा है। जहां पाकिस्तान को अमेरिका में स्थित अपने दूतावास की इमारत बेचने को मजबूर हो गया है। यह इमारत अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के पॉश इलाके में है और इसकी कीमत करीब 60 लाख अमेरिकी डॉलर बताई गई है। वहीं हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका में स्थित अपने दूतावास की इमारत को बेचने की मंजूरी दी थी। इसके बाद अब इस दूतावास इमारत को खरीदने के लिए बोली लगना शुरू हो गया है।

इसी बीच पाकिस्तान को अपनी इस संपत्ति के लिए तीन बोलियां मिली हैं। इनमें सबसे ऊंची बोली एक यहूदी समूह ने लगाई है। यहूदी संगठन ने इस इमारत के लिए 6.8 मिलियन डॉलर यानी लगभग 56.28 करोड़ रूपये की पेशकश की है। वहीं, दूसरी सबसे ऊंची बोली एक भारतीय रिएल्टर की तरफ से है। उन्होंने इमारत को खरीदने के लिए 5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 41.38 करोड़ रुपये की पेशकश की है। जबकि तीसरे स्थान पर एक पाकिस्तानी रियल एस्टेट एजेंट ने लगभग चार मिलियन अमेरिकी डॉलर (33.18 करोड़ रुयये) की तीसरी बोली लगाई।  वहीं सबसे ऊंची बोली लगानेवाले को यह इमारत बेचा जाएगा।  

दरअसल इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारियों ने कहा था कि वाशिंगटन में इस्लामाबाद की तीन राजनयिक संपत्तियां हैं, जिनमें से एक आर स्ट्रीट एनडब्ल्यू पर मौजूद इमारत है, जिसे बेचा जा रहा है। इस इमारत में 1950 से 2000 के दशक के प्रारंभ तक पाक दूतावास का डिफेंस सेक्शन काम करता था। वहीं सोमवार को निजीकरण पर पाकिस्तान की कैबिनेट कमेटी ने निजीकरण आयोग से न्यूयॉर्क में रूजवेल्ट होटल साइट को पट्टे पर देने के लिए एक वित्तीय सलाहकार नियुक्त करने के लिए कहा। बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री इशाक डार ने की।  

ये भी देखें 

पाकिस्तानी मौलवी मियां मिठू पर ब्रिटेन सरकार ने लगाया प्रतिबंध

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,335फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें