29 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाकाशीपुर में सीएम धामी ने छात्रों से संवाद, मांगों पर बातचीत जरूरी!

काशीपुर में सीएम धामी ने छात्रों से संवाद, मांगों पर बातचीत जरूरी!

सीएम धामी ने कहा कि विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के भविष्य को लेकर काफी अच्छे विचार प्रस्तुत किए हैं और उनमें जागरूकता तथा ज्ञान का स्तर दिखाई देता है।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को काशीपुर में आयोजित युवा छात्र संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के साथ संवाद और उनके विचारों को समझने की पहल के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं और छात्रों के विचारों को सही दिशा देना और उनकी बातों को सुनना जरूरी है।

सीएम धामी ने बताया कि 10 अगस्त से प्रदेशभर में 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के साथ ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड कैसा होगा’ विषय पर संवाद, चर्चा और बातचीत का सिलसिला शुरू किया गया है। इस पहल के तहत बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किए। इस अभियान में कुल 2,67,744 लोगों ने अपने विचार लिखे, जिनमें से 140 लोगों को संवाद के लिए आमंत्रित किया गया था। इन प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

सीएम धामी ने कहा कि विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के भविष्य को लेकर काफी अच्छे विचार प्रस्तुत किए हैं और उनमें जागरूकता तथा ज्ञान का स्तर दिखाई देता है। प्रदेश की नई पीढ़ी के बच्चों और छात्र-छात्राओं में विचार करने की क्षमता है। जरूरत इस बात की है कि उन्हें उचित दिशा और अवसर उपलब्ध कराए जाएं। छात्रों के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए संवाद की यह प्रक्रिया जारी रखी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराने के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार जल्द ही इस दिशा में कदम उठाएगी। कई परिवार ऐसे हैं, जिनके बच्चों के पास डिजिटल संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में पढ़ाई और बदलती तकनीकी दुनिया में उन्हें पीछे न रहना पड़े, इसलिए सरकार ने टैबलेट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

युवाओं के किसी मुद्दे पर भटकने या डायवर्ट होने संबंधी सवाल पर सीएम धामी ने कहा कि युवा अपनी मांगों को सही तरीके से उठा रहे हैं। युवाओं की उचित मांगों को स्वीकार किया जाना चाहिए और उनके साथ बैठकर उनकी बात सुनी जानी चाहिए। युवाओं के साथ संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और मांगों पर तार्किक तरीके से बातचीत करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,272फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें