31 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटगुलाम नबी आजाद की होगी 'घरवापसी'

गुलाम नबी आजाद की होगी ‘घरवापसी’

कांग्रेस में शामिल कराने कई नेताओं ने आजाद से साधा संपर्क,   

Google News Follow

Related

राहुल गांधी पर तीखा हमला कर कांग्रेस छोड़ने वाले गुलाम  नबी आजाद की एक बार फिर घर वापसी हो सकती है। बताया जा रहा है कि पार्टी से उनकी बातचीत जारी है। हो सकता है कि वे जल्द पार्टी में शामिल हो जाएं। माना जा  रहा है आजाद जब कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर पहुंचेगी उसी दौरान पार्टी में उनकी वापसी हो सकती है। यह यात्रा अगले महीने कश्मीर पहुंचेगी अभी फिलहाल यात्रा को नौ दिन का आराम दिया गया है।

गौरतलब है कि गुलाम नबी आजाद ने इसी साल अगस्त में कांग्रेस पार्टी को छोड़कर नई पार्टी बना ली थी। बताया जाता है कि उनकी पार्टी से कुछ लोग अलग हो गए हैं। जब आजाद ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया था उस समय उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्टी चपलूसों से घिर गई है। हालांकि उन्होंने सोनिया गांधी की तारीफ़ की थी। वहीं,पार्टी के इस हालत के लिए उन्होंने राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया था।

बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के नेता अखिलेश सिंह और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गुलाम नबी आजाद को पार्टी में शामिल कराने के लिए राजी करने को कहा गया था। जिसके बाद दोनों नेताओं आजाद से पार्टी शामिल होने की संभावना बढ़ गई। बताया जा रहा है कि आजाद की डेमोक्रेटिव आजाद पार्टी को कई नेताओं बाय बाय कर दिया है,जिसकी वजह से वे अकेला महसूस कर रहे हैं।

वहीं, यह भी कहा जा रहा कांग्रेस की अम्बिका सोनी आजाद के काफी करीब बताई जाती है। उन्होंने इस  संबंध में उन्होंने आजाद से बातकर बताया है कि पहले आजाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हों। क्योंकि, आजाद ने पार्टी छोड़ते समय राहुल गांधी की आलोचना की थी। ऐसे में उनसे कहा गया कि वे पहले राहुल गांधी से बात करें उसके बाद आगे राहुल गांधी क्या निर्णय लेते है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें 

ऋषभ का एक्सीडेंट, उर्वशी ने की दुआ!

12 साल पहले ही हीराबा ने PM मोदी के बारे में की थी ये भविष्यवाणी 

क्या सुरक्षा के नाम पर राहुल गांधी ने राजनीति की? कांग्रेस के पत्र उठे सवाल 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,009फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें