28.8 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमबॉलीवुडसिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी पर शेरशाह मेकर्स की प्रतिक्रिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी पर शेरशाह मेकर्स की प्रतिक्रिया

सिद्धार्थ और कियारा ने दिवंगत आर्मी ऑफिसर विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म 'शेरशाह' में साथ काम किया था।

Google News Follow

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी आज जैसलमेर में शादी के बंधन में बंधेंगे। तीन साल के रिश्ते के बाद आज वे परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेंगे। फैंस भी इनकी शादी के लिए एक्साइटेड हैं। हालांकि दोनों की शादी आज होगी लेकिन उनके फैंस और बॉलीवुड के लोग पहले से ही इस कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

सिद्धार्थ और कियारा ने दिवंगत आर्मी ऑफिसर विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘शेरशाह’ में साथ काम किया था। इसी फिल्म के सेट पर दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और बाद में एक-दूसरे को डेट करने लगे। पिछले तीन साल से एक दूसरे से प्यार करने वाला ये कपल आज शादी के बंधन में बंधने जा रहा है और अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत करने जा रहा है। वहीं फिल्म ‘शेरशाह’ के मेकर्स ने उनकी शादी के मौके पर रिएक्शन दिया है।

फिल्म के प्रोड्यूसर शब्बीर बॉक्सवाला ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं सिद्धार्थ और कियारा के लिए बहुत खुश हूं। वे अद्भुत लोग हैं और मुझे खुशी है कि ‘शेरशाह’ की रील लाइफ जोड़ी रियल लाइफ में शादी कर रही है। मुझे यकीन है कि विक्रम बत्रा भी उन्हें ऊपर से आशीर्वाद देंगे।” आगे उन्होंने कहा, ‘मैंने सुना है कि उनकी शादी एक प्राइवेट सेरेमनी होगी, जिसमें कुछ ही लोग शामिल होंगे। मैं उन्हें शुभकामनाएं, प्यार और आशीर्वाद देता हूं।”

ये भी देखें 

सिद्धार्थ-कियारा की शादी के लिए ‘अंबानी परिवार’ पहुंचा राजस्थान

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें