28.6 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियारामचरित मानस विवाद: SP दो धड़ों में बंटी,ऋचा सिंह और रोली तिवारी...

रामचरित मानस विवाद: SP दो धड़ों में बंटी,ऋचा सिंह और रोली तिवारी को निकाला

महिला नेताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ खोल रखा था मोर्चा  

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बिहार में शुरू हुआ रामचरित मानस विवाद अब चरम पर पहुँच गया है। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस मामले पर विवादित टिप्पणी की थी। जिसमें बाद से मौर्य पार्टी में ही घिर गए थे। लेकिन अखिलेश यादव ने इस रामचरित मानस पर ही राजनीति करने का प्लान बनाया और मौर्य का कद पार्टी में बड़ा दिया। उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बना दिया। लेकिन अखिलेश यादव ने मौर्य के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली सपा नेता ऋचा सिंह और रोली तिवारी को पार्टी से निकाल दिया है। एक तरह से कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी के रुख साफ़ कर चुके हैं।

माना जा रहा है कि अखिलेश यादव सपा नेता ऋचा सिंह और रोली तिवारी को पार्टी से निकालने के बाद शूद्र की राजनीति को धार देने में लगे हुए हैं। इस बीच में आने वाले किसी भी नेता को किनारे लगाने से नहीं चूकेंगे। बताया जा रहा है कि सपा नेता ऋचा सिंह और रोली तिवारी मौर्य के बयान को लेकर उन पर हमलावर थी। इस मामले को लेकर वे लगातार सोशल मीडिया पर मौर्य के खिलाफ लिख रही थीं। जिससे पार्टी तिलमिलाई हुई थी। इस तरह से मौर्य पर लगातार हमले से नाराज होकर अखिलेश यादव ने सपा नेता ऋचा सिंह और रोली तिवारी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
बता दें कि रामचरित मानस पर मौर्य के विवादित बयान से पार्टी में ही दरार पड़ गई है। सपा की सवर्ण लॉबी मौर्य पर हमलावार है। जबकि,सपा के पिछड़ा और दलित वर्ग के नेता उनके समर्थन में हैं। इससे इससे माना जा रहा है कि अखिलेश यादव ने सपा नेता ऋचा सिंह और रोली तिवारी को पार्टी से निकालकर सवर्ण नेताओं को यह संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी के लाइन पर रहो वरना आप पर भी कार्रवाई हो सकती है।
ये भी पढ़ें   

karnataka budget: बेंगलुरु में बनेगा विशाल राम मंदिर, CM बोम्मई ने किया ऐलान 

ब्रिटिश सांसद ने पीएम मोदी की तारीफ में कही बड़ी बात…

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें