29.4 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमक्राईमनामाविजय कैसे बना उस्मान? ‘धर्म परिवर्तन’ की होगी जांच

विजय कैसे बना उस्मान? ‘धर्म परिवर्तन’ की होगी जांच

अतीक अहमद और उसके बेटों ने विजय चौधरी की वफादारी देखते हुए उसे उस्मान नाम दिया था।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जिस तरह से दिनदहाड़े उमेश पाल की सरेआम हत्या की गई। उसके बाद यूपी पुलिस लगातार एक्शन मोड में है और एक के बाद एक लगातार दूसरा एनकाउंटर किया है। जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज के लालापुर में जब एसओजी की टीम ने उस्मान को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, तो शार्प शूटर ने पहले टीम पर गोली चलानी शुरू की, जिसके बाद पुलिस ने भी उसपर जवाबी फायरिंग की और उस्मान को ढेर किया। प्रयागराज हत्याकांड के 11 दिन के भीतर यूपी पुलिस ने दो एनकाउंटर करके दो बदमाशों को ढेर कर दिया है। यूपी पुलिस ने पहले अरबाज और अब विजय उर्फ उस्मान चौधरी को ढेर कर दिया है।

यूपी पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने कौंधियारा इलाके में उस्मान का एनकाउंटर किया है। एनकाउंटर में उस्मान की मौत हो गई, जिसके बाद उसके शव को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जहां दोपहर 12 बजे के बाद तीन डॉक्टरों की टीम इसका पोस्टमार्टम करेगी और इस पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

उस्मान चौधरी की बात करें तो उमेश पाल पर पहली गोली उसी ने मारी थी। इस हत्याकांड के बाद उस्मान चौधरी पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। उमेश पाल पर पहली गोली चलाने वाले उस्मान चौधरी के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

उस्मान चौधरी की बात करें तो उसका नाम विजय चौधरी था। रिपोर्ट की मानें तो उसने धर्म परिवर्तन किया था। अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार, अतीक अहमद और उसके बेटों ने विजय चौधरी की वफादारी देखते हुए उसे उस्मान नाम दिया था। उस्मान बेहद शातिर अपराधी था। जब वह अहमद गैंग आईएएस 227 में शामिल हुआ था तभी उसे उस्मान नाम दिया गया था। कथिततौर पर चौधरी का उस्मान नाम रखने के वक्त अतीक अहमद ने ही उसका धर्म परिवर्तन भी कराया था।प्रयागराज हत्याकांड के बाद लगातार पुलिस उस्मान की तलाश कर रही थी। यूपी पुलिस ना सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि दूसरे राज्यों में उसकी तलाश कर रही थी। वहीं अब पुलिस इस मामले में जाँच कर रही है।

वहीं एनकाउंटर को लेकर उस्‍मान चौधरी की पत्‍नी ने कहा कि हम लोग हिंदू हैं पर हमें मुसलमान बताया जा रहा है। हम लोग अतीक अहमद को जानते तक नहीं हैं। पुलिस मुझे भी एनकाउंटर में मार डाले क्‍योंकि मेरे आगे पीछे कोई नहीं है, मैं किसके सहारे अपनी जिंदगी जिऊंगी। मेरे पति का नाम सिर्फ विजय चौधरी है पर उसे उस्‍मान चौधरी के नाम से बताया जा रहा है।

धर्मपरिवर्तन के मुददें को लेकर युपए के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि ये बात चर्चा में सुनी है। लेकिन जो व्यक्ति दिनदहाड़े एक चुने हुए विधायक की हत्या करा सकता है जो उस हत्या के गवाह की हत्या करा सकता, उसकी सुरक्षा में लगे पुलिस के जवानों की हत्या करा सकता वह धर्म परिवर्तन भी करा सकता है। यह कोई बड़ा आश्चर्य का विषय नहीं है। लेकिन घटना से संबंधित जो भी विषय होंगे पुलिस उसकी विवेचना करेगी और जिस तरह के अपराधों होंगे उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।

ये भी देखें 

उमेश पाल हत्याकांड में एक और एनकाउंटर, पहली गोली मारने वाला उस्मान ढेर

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें