29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाआफत पर आफत: तो राहुल गांधी को खाली करना पड़ेगा सरकारी बंगला!  

आफत पर आफत: तो राहुल गांधी को खाली करना पड़ेगा सरकारी बंगला!  

Google News Follow

सूरत कोर्ट द्वारा दो साल की कैद की सजा सुनाई जाने के बाद शुक्रवार को राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता भी छीन गई। इस पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधींने कहा कि मै हर कीमत चुकाने के लिए तैयार हूं। मै भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं। इसी के साथ यह भी कहा जा रहा है अगर राहुल गांधी को ऊपरी अदालतों से राहत नहीं मिलती है तो उन्हें अपना सरकारी का बंगला खाली करना पड़ सकता है।

गौरतलब है कि 2004 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद 12 तुगलक लेन बंगला आवंटित किया गया था। हालांकि, सूरत कोर्ट ने तत्काल जमानत ने भी दी थी और उन्हें 30 दिन का मौक़ा भी दिया ताकि वे अपनी सदस्यता को रद्द होने पहले कोर्ट जा सके। शहरी विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि राहुल गांधी अयोग्य घोषित कर दिए गए हैं। ऐसे वे  सरकारी बंगला  के हकदार नहीं है। उन्होंने कहा कि  नियमों के अनुसार,अयोग्यता घोषित किये जाने वाले दिन से लेकर एक महीने के अंदर  उन्हें बंगला खाली करना होगा।
अगर राहुल गांधी को  कोर्ट से राहत नहीं मिलती है तो वे आठ साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इस संबंध में कांग्रेस ने कहा कि यह देश के लिए काला दिन है। और यह लड़ाई राजनितिक और कानूनी दोनों तरह से लड़ी जाएगी। राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद कई विपक्षी दल भी बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी की। उन्होंने कहा कि  यह कार्रवाई राजनीति प्रतिशोध  के तहत की गई है।

दरअसल  कि 13 अप्रैल 2019 में राहुल गांधी ने कर्नाटक की एक रैली को सम्बोधित करते हुए कहा था कि नीरव मोदी,ललित मोदी और नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है ? सभी चोरो का सरनेम मोदी क्यों होता है। इसके बाद, इस बयान पर सूरत के बीजेपी नेता पूर्णेश मोदी ने मानहानि का केस दर्ज किया। उन्होंने कहा था कि यह बयान मोदी समाज का मानहानि है।

ये भी पढ़ें 

Cancellation of Candidature: भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं…

अप्रैल में होगा वायनाड उपचुनाव? राहुल की सदस्यता जाने के बाद EC की तैयारी

राहुल गाँधी का अध्यादेश फाड़ना पड़ा भारी, छिन गई लोकसभा की सदस्यता

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें