29.4 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमक्राईमनामाKerala Train Fire Accused: आरोपी शाहरुख का शाहीन बाग से क्या कनेक्शन?

Kerala Train Fire Accused: आरोपी शाहरुख का शाहीन बाग से क्या कनेक्शन?

केरल ट्रेन अग्निकांड के आरोपी शाहरुख सैफी को महाराष्ट्र के रत्नागिरी के रेलवे स्टेशन से मंगलवार देर रात अरेस्ट किया गया।

Google News Follow

केरल की एक ट्रेन में कथित रूप से आग लगाकर 3 लोगों को मारने के बाद फरार चल रहे आरोपी शाहरुख सैफी को सेंट्रल इंटेलिजेंस और महाराष्ट्र एटीएस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात महाराष्ट्र के रत्नागिरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वहीं संदिग्ध आरोपी शाहरुख सैफी का दिल्ली के शाहीनबाग से बड़ा कनेक्शन सामने आया है।

इस दौरान दिल्ली पुलिस ने उसकी मिसिंग कंप्लेंट के बारे में जानकारी दी जो कि उसके पिता ने लिखवाई है। इतना ही नहीं केरल पुलिस शाहीन बाग में शाहरुख सैफी के घर भी गई है। केरल पुलिस ने एक गवाह के बयान के आधार पर संदिग्ध का स्केच जारी किया था। वहीं केरल पुलिस की एक टीम रत्नागिरी में आगे की जांच कर रही है।

शाहरुख के चेहरे और सिर पर चोटें थीं। वो रत्नागिरी के एक अस्पताल में इलाज करा रहा था। केरल में ट्रेन की बोगी को आग लगाने के बाद नीचे उतरते वक्त गिरने के कारण वह घायल हो गया था। हालांकि, शाहरुख इलाज कराए बिना ही अस्पताल से भाग गया। दिल्ली के शाहीन बाग इलाके का रहने वाला शाहरुख वारदात के बाद से ही फरार था।

उल्लेखनीय है कि रविवार रात जब ट्रेन केरल में एलातुर के पास कोरापुझा पुल पर पहुंची तो रात करीब 9 बजकर 45 मिनट पर एक अज्ञात व्यक्ति ने यात्रियों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में नौ यात्री झुलस गए और वे विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। आग लगने के बाद ट्रेन से लापता एक महिला, एक शिशु और एक पुरुष के शव पटरियों से बरामद किए गए। वहीं इस घटना की जांच के लिए केरल पुलिस ने एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है।

ये भी देखें 

नहीं थम रही बिहार और बंगाल में हिंसा: इंटरनेट सेवा सहित स्कूलें बंद!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें