29.8 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमक्राईमनामानहीं थम रही बिहार और बंगाल में हिंसा: इंटरनेट सेवा सहित स्कूलें...

नहीं थम रही बिहार और बंगाल में हिंसा: इंटरनेट सेवा सहित स्कूलें बंद!

पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में 30 मार्च को निकाले गए रामनवमी जुलूस के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा की आग अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

Google News Follow
पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में 30 मार्च को निकाले गए रामनवमी जुलूस के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा की आग अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बंगाल में रिशरा रेलवे स्टेशन पर पथराव की घटना के बाद हावड़ा-बर्धमान मार्ग पर सभी स्थानीय और मेल एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है।

वहीं दूसरी बिहार के सासाराम से भी हिंसा की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। आगजनी का नया मामला नगर थाना क्षेत्र के बादशाही पुल रोड के पास हुआ है। जहां कर्बला नाम के स्थान पर आग लगने की सूचना के बाद प्रशासन पहुंचा है। सुरक्षाकर्मियों की 26 से अधिक कंपनियां तैनात की गई है |अब तक 173 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बता दें की ऐतिहात के रूप में नालंदा जिले में 4 अप्रैल तक इंटरनेट सेवा बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही रोहतास में 4 अप्रैल तक सभी शैक्षणिक संस्थान और इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। बढ़ती हिंसा को देखते हुए बिहार सीएम नीतीश कुमार ने प्रशासन को पूरी तरह मुस्तैद रहने और कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

गौरतलब है कि बिहार के नालंदा जिले में 4 अप्रैल यानि आज तक इंटरनेट सेवा बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही रोहतास में भी सभी शैक्षणिक संस्थान और इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। इस मामले में अब तक 173 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सुरक्षाकर्मियों की 26 से अधिक कंपनियां तैनात की गई है|
रोहतास जिला के सासाराम में पूर्णत स्थिति सामान्य है। कल दिनांक 03/04/23 को जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक, रोहतास के द्वारा सशस्त्र बल एवं दंडाधिकारी के साथ फ्लैग मार्च किया गया, हर एक मुहल्ला में घर-घर जा – जाकर जन संपर्क साधा गया| और प्रशासन की ओर से जिले के नागरिकों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात भी कही जा रही है|
बंगाल में हिंसा की ताजा खबर हुगली के रिशरा रेलवे स्टेशन से आई है जिसके चलते सभी स्थानीय और मेल एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को कुछ देर के लिए निलंबित करना पड़ा है। हुगली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शोभा यात्रा के दौरान झड़पों की सूचना के एक दिन बाद उसी क्षेत्र में बीती सायं पथराव की घटना की सूचना मिली है जिसके बाद भारतीय रेलवे ने रिशरा रेलवे स्टेशन की सभी स्थानीय और मेल एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया है।
पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मिरोन ने पुष्टि की कि रिशरा रेलवे स्टेशन पर पथराव की घटना हुई और हावड़ा-बर्धमान मार्ग पर सभी स्थानीय और मेल एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने आपराधिक जांच विभाग को जांच सौंपी है।
यह भी पढ़ें-

… और एलन मस्क का 75000 करोड़ एक ही झटके में स्वाहा 

 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें