27.4 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमक्राईमनामाविदेश में छिपे 28 वांटेड गैंगस्टर, वही से करते हैं अपने गैंग...

विदेश में छिपे 28 वांटेड गैंगस्टर, वही से करते हैं अपने गैंग को ऑपरेट !

केंद्र के अनुसार ये गैंगस्टर बाहर के 14 विभिन्न देशों से देश में आसमाजिक गतिविधियों को अंजाम देने का कार्य रहे हैं, जिसमें नौ कनाडा और पांच अमेरिका सहित अन्य देशों में छिपे हुए हैं|

Google News Follow
केंद्र सरकार द्वारा बाहर रहते हुए देश को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले 28 भगौड़े अपराधियों की एक सूची तैयार की है| केंद्र के अनुसार ये गैंगस्टर बाहर के 14 विभिन्न देशों से देश में आसमाजिक गतिविधियों को अंजाम देने का कार्य रहे हैं, जिसमें नौ कनाडा और पांच अमेरिका सहित अन्य देशों में छिपे हुए हैं|
गत वर्ष पंजाब में पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की हत्या के पीछे साजिशकर्ता के संदेह में गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई सहित इन गैंगस्टर के खिलाफ फिरौती, अपहरण और हत्या के गंभीर मामले भी दर्ज किये गए हैं|
गौरतलब है कि देश का एक अन्य भगौड़ा गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु ने अमेरिका में शरण ली हुई है। उस पर आतंकवादी हमलों को अंजाम देने और फिल्म तथा व्यापार जगत की प्रमुख हस्तियों की हत्याओं का आरोप है।​ वही, कनाडा में रह रहे नौ आरोपियों में सुखदूल सिंह उर्फ सुखा दुनेके, गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबा दल्ला, सतवीर सिंह वारिंग उर्फ सैम, स्नोवर ढिल्लों, लखबीर सिंह, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला, चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू बिहला, रमनदीप सिंह उर्फ रमन जज और गगनदीप सिंह उर्फ गगना हथुर ​मुख्य​​ हैं।​
​​जानकारी के अनुसार ​अमेरिका में रह रहे पांच गैंगस्टर में सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़, अनमोल बिश्नोई, हरजोत सिंह गिल, दरमनजीत सिंह उर्फ दरमन काहलों और अमृत बल ​का​ नाम आता​ हैं। सूत्रों ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से सक्रिय गैंगस्टर विक्रमजीत सिंह बराड़ उर्फ विक्की और कुलदीप सिंह उर्फ नवांशहरिया हैं।​
​वही​, पंजाब में सक्रिय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया के बीच गैंगवॉर की ​सूचना​ मिल रही है| ​सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल थे दोनों गैंग​ रोहित गोदारा यूरोप में, गौरव पटियाल उर्फ लकी पट्याल आर्मेनिया में, सचिन थापन उर्फ सचिन बिश्नोई अजरबैजान में, जगजीत सिंह उर्फ गांधी और जैकपाल सिंह उर्फ लाली धालीवाल मलेशिया में हैं।​
​दूसरी​ ओर जानकारी​ के अनुसार​ हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा पाकिस्तान में, राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री ब्राजील में, संदीप ग्रेवाल उर्फ बिल्ला इंडोनेशिया में, मनप्रीत सिंह फिलीपींस में, सुप्रीत सिंह उर्फ हैरी चट्ठा जर्मनी में, गुरजंट सिंह ऑस्ट्रेलिया में और रमनजीत सिंह उर्फ रोमी हांगकांग ​से​ अपने-अपने गैंग का संचालन कर रहे​ है।​
 
यह भी पढ़ें-

“कांग्रेस फाइल्स” का BJP ने जारी किया पार्ट-3, कांग्रेस पर लगी है कालिख     

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें