28.1 C
Mumbai
Tuesday, August 18, 2026
होमराजनीति"कांग्रेस फाइल्स" का BJP ने जारी किया पार्ट-3, कांग्रेस पर लगी है...

“कांग्रेस फाइल्स” का BJP ने जारी किया पार्ट-3, कांग्रेस पर लगी है कालिख     

बीजेपी ने कांग्रेस फाइल्स का तीसरा एपिसोड जारी किया है। इस वीडियो को कोयले का दलाली में काले हुए हाथ की कहानी शीर्षक से अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट किया है। 

Google News Follow

Related

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। इसी कड़ी में बीजेपी ने कांग्रेस फाइल्स का तीसरा एपिसोड जारी किया है। इससे पहले रविवार को पहला और सोमवार का दूसरा एपिसोड जारी किया है। बीजेपी ने इस वीडियो को कोयले का दलाली में काले हुए हाथ की कहानी शीर्षक से अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट किया है। इसमें कहा गया है कि 2012 में कांग्रेस का हाथ ही नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार पर कालिख पुत गई थी।

इस वीडियो में गांधी परिवार के साथ तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह पर भी हमला किया गया है। जिसमें कहा गया है कि 2004 से लेकर 2009 के ठेका बीच बिना नीलामी के निजी कंपनियों को  ठेके पर दे दिया था। इस मामले पर कैग ने भी सवाल खड़ा किया था। इस घोटाले से देश को बहुत बड़ा नुकसान हुआ था साथ भारत की छवि भी धूमिल हुई थी।

वीडियो में आगे कहा गया है कि 2004 से लेकर 2009 तक कोयला मंत्रालय की कमान पीएम  मनमोहन के हाथ में थी। जिसके बारे में कैग ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि यह घोटाला एक लाख 86 हजार करोड़ का था। वहीं, वीडियो के अंतिम में कहा गया है कि कांग्रेस का मतलब करप्शन के अगले एपिसोड में देखिये कॉमनवेल्थ गेम से जुड़े घोटालों की रिपोर्ट।
गौरतलब है कि सोमवार को बीजेपी ने कांग्रेस फाइल्स का दूसरा एपिसोड जारी किया था। जिसमें एक पेंटिंग के पर रंगदारी और पद्म भूषण के वादे को दिखाया गया है। दूसरे एपिसोड की शुरुआत कांग्रेस का मतलब करप्शन से होती है। जिसमें कांग्रेस के शासनकाल में हुए घोटालों का जिक्र है।

 

ये भी पढ़ें 

तेलंगाना सरकार की क्या है कुल रूफ पॉलिसी,जानिए यहां सबकुछ  

हाई कोर्ट से भी खारिज हुई अनिल जयसिंघानी की याचिका

क्या तीन आधार राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करापाएंगे ?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,679फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें