28 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियातेलंगाना सरकार की क्या है कुल रूफ पॉलिसी,जानिए यहां सबकुछ  

तेलंगाना सरकार की क्या है कुल रूफ पॉलिसी,जानिए यहां सबकुछ  

कुल रूफ पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य राज्य को गर्मी के अनुकूल बनाना और ऊर्जा का कम से कम इस्तेमाल करना है।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

तेलंगाना सरकार ने सोमवार को राज्य भर कुल रूफ पॉलिसी को लागू किया। ऐसा करने वाला तेलंगाना देश का पहला राज्य बन गया है है। इस पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य राज्य को गर्मी के अनुकूल बनाना और ऊर्जा का कम से कम इस्तेमाल करना है। इस नीति को लागू करते हुए  नगर  प्रशासन और शहरी विकास मंत्री केटी रामाराव ने कहा कि यह पॉलिसी नई पीढ़ियों के लिए है।

उन्होंने नीति के बारे में कहा कि जो छत  कुल रूफ है उसे एक प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। इसके जरिये पैसा और ऊर्जा दोनों का बचाव होगा। इसे हैदराबाद सहित राज्य भर में लागू किया गया है। सरकार ने बताया कि दुनिया भर में बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कुल रूफ पॉलिसी 2023-28 को लाया है। इस पॉलिसी के तहत  घरों की छतें ऐसी बनाई जाएंगी जो कमरा को अधिक ठंड रखेंगी। यह परम्परागत छतों के बजाय कमरों को ज्यादा ठंडी रखेंगी। हालांकि  भारत में इसे लागू नहीं किया गया है लेकिन दुनिया के  कई देशों में इसे लागू किया जा चुका है। गर्मी से बचने के लिए छतों को ऐसे तैयार किया जाता कि इन पर सूरज की रोशनी पड़े तो रिफ्लेक्ट हो जायें। इसकी वजह से घरों पर गर्मी का असर नहीं होता है और मकान ठंडा रहता है।

तेलंगाना सरकार वर्तमान में  इस नीति को पांच साल के लिए लागू की गई है। इसके जरिये पांच साल में 60 करोड़ यूनिट बिजली बचाई जा सकेगी। इस पॉलिसी  का उद्देश्य शहरों में बढ़ते तापमान को कम करने और कार्बन का उतसर्जन कम करना है। राज्य में इसी तर्ज पर छतों को बनाया जा रहा है।  सरकार का कहना है कि जागरूकता होने पर इसे पूरी तरह से  लागू किया जाएगा। इसके अलावा छतों की जांच करने के लिए विशेषज्ञों को रखा गया है जो छतों को चेक करेंगे। छतों पर प्लास्टिक या विनायल शीट को लगाकर उन्हें ठंडा किया जा सकता है ये शीटें सूरज की किरणों को रेेफ्लेक्ट करके गर्मी के असर को कम करती हैं।

ये भी पढ़ें

ISIS ने भारत के खिलाफ उगला जहर, खुरासान मैगजीन में मदनी-ओवैसी का जिक्र          

​ठाकरे गुट की सुषमा अंधारे का हमला​: तीन रुपये हर्जाने का मुकदमा दर्ज कराएंगे​ ​​

साईं बाबा को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अजित पवार ने की टिप्पणी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,337फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें