29.5 C
Mumbai
Saturday, November 28, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस को दोहरा झटका, आंध्र के पूर्व CM किरण रेड्डी BJP में...

कांग्रेस को दोहरा झटका, आंध्र के पूर्व CM किरण रेड्डी BJP में शामिल

किरण कुमार रेड्डी ने भाजपा ज्‍वाइन करने के बाद कांग्रेस और नेताओं पर जमकर टिप्‍पणी की है।

Google News Follow

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी कल भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। वहीं अब कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दरअसल आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी शु्क्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।  तेलंगाना के अलग होने से पहले किरण कुमार रेड्डी संयुक्त आंध्र प्रदेश के आखिरी मुख्यमंत्री थे। किरण कुमार रेड्डी शुक्रवार को बीजेपी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी मे शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी भी शामिल रहे।

विधायक किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस छोड़ने कारण बताया और कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व के गलत फैसलों की वजह से वह कांग्रेस पार्टी छोड़ने पर मजबूर हुए। इस दौरान वह कांग्रेस पर निशाना साधते भी नजर आए औऱ कहा पार्टी को लगता है कि सिर्फ वो ही सही है और बाकी सब गलत हैं।

रेड्डी ने कहा, ” कांग्रेस आलाकमान ने स्थानीय नेताओं से कभी कोई राय नहीं ली। कभी किसी की नहीं सुनी। ये केवल एक राज्य की बात नहीं है, बल्कि सभी राज्य की है। सभी राज्दों के वो कमान नियंत्रित करने की बात करेंगे लेकिन कभी जिम्मेदारी नहीं लेंगे।” रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश के आखिरी मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कहा कांग्रेस का भविष्य इसी बात से समझा जाना चाहिए कि एक समय 400 से ज्यादा सीटें हासिल करने के बाद आज वह अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है, जबकि एक समय केवल दो सीटों पर रहने वाली भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सेवा में लगातार लोगों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ कोई अपने लोगों को संभाल कर रख पाने में भी असमर्थ हो रहा है।

बता दें कि रेड्डी ने 11 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित अपने पत्र में लिखा था, ‘‘कृपया इस पत्र को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मेरे इस्तीफे के रूप में स्वीकार करें।” रेड्डी ने इससे पहले 2014 में आंध्र प्रदेश को विभाजित करने और तेलंगाना बनाने के संयुक्त प्रगतिशील (संप्रग) की तत्कालीन सरकार के फैसले को लेकर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी जय समैक्य आंध्र पार्टी बनाई थी, लेकिन 2018 में कांग्रेस में लौट आए थे।

ये भी देखें 

कांग्रेस नेता के बेटे अनिल एंटनी BJP में शामिल, BBC डॉक्यूमेंटी पर उठाए थे सवाल

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें