31.2 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमबॉलीवुडCM योगी आदित्यनाथ से मिली फिल्म 'The Kerala Story' की टीम!

CM योगी आदित्यनाथ से मिली फिल्म ‘The Kerala Story’ की टीम!

Google News Follow

इन दिनों एक फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ काफी सुर्खियों में है। सुदिप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी ‘द केरला स्टोरी’ केरल राज्य में हिंदू महिलाओं के धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर आधारित है। फिल्म को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। हालांकि फिल्म ने 5वें दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

हालांकि कुछ राजनीतिक पार्टियों ने फिल्म को बैन करने की मांग की है। वहीं तमिलनाडु में सिनेमाघरों में फिल्म को दिखाने पर रोक लगा दी गई है जबकि पश्चिम बंगाल की सरकार ने इस फिल्म पर बैन लगा दिया है। हालांकि मध्यप्रदेश में और यूपी में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है।

वहीं बुधवार को ‘द केरला स्टोरी’ की अभिनेत्री अदा शर्मा और पूरी टीम ने उत्तर प्रदेश के सीएम से मुलाकात की। ‘द केरला स्टोरी’ की टीम ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। टीम ने फिल्म के बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा की और उसे यूपी में टैक्स फ्री करने की घोषणा के लिए आभार जताया। निर्माता विपुल शाह ने मुख्यमंत्री से फिल्म देखने का आग्रह किया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकृत ट्विटर हैंडल से मंगलवार को ट्वीट कर यह कहा गया था कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किया जाएगा। यह भी जानकारी साझा की गई थी कि मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ 12 मई को लखनऊ में यह फिल्म देखेंगे।

ये भी देखें 

आसाराम ने ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ फिल्म के निर्माता को भेजा नोटिस    

अब विदेशी दर्शक भी देखेंगे फिल्म ‘द केरला स्टोरी’!

बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘The Kerala Story’, 5वें दिन मारी हाफ सेंचुरी

 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें