32.2 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाNIT पटना में छात्रा की आत्महत्या के बाद बिगड़ा माहौल, प्रदर्शन में...

NIT पटना में छात्रा की आत्महत्या के बाद बिगड़ा माहौल, प्रदर्शन में उतरे छात्र!

पुलिस को छात्रा की खबर मिलते ही पुलिस घटास्थल पर पहुंची, छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित किया।

Google News Follow

राजधानी पटना में एनआईटी के बीटेक (कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक) सेकेंड ईयर एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। घटना के बाद कैंपस में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेजकर परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। छात्रा निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी। साथ ही छात्रा के इस कदम उठाने के पिछे का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

घटना बिहटा के सिकंदरपुर स्थित निर्माणधीन एनआईटी कैंपस में बने गर्ल्स हॉस्टल की है। जहां आंध्रप्रदेश के अनंतपुर में रहनेवाली छात्रा पल्लवी रेड्डी के ख़ुदकुशी की खबर से पूरा NIT कैंपस दहल गया। हालांकि इस घटना से स्टूडेंट उग्र हो गए। देर रात सभी छात्र-छात्राएं अपने हॉस्टल से बाहर निकल आए और कैंपस में जमकर हंगामा और नारेबाजी की।

पटना (वेस्ट) सिटी के एसपी शरथ ने बताया कि, “20 सितंबर को रात 10:30 बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली कि बिहटा एनआईटी कैंपस के हॉस्टल में एक विद्यार्थी ने आत्महत्या की है जिस कमरे में लाश मिली है, उसकी तलाशी ली जा रही है. एफएसएल टीम को बुला लिया गया है. घटना के बारे में परिजनों को सूचना दे दी गयी है.”

यह भी पढ़ें:

मेक्सिको के सिनालोआ: मादक तस्कर गिरोह के दो गुटों में खूनी संघर्ष, सैकड़ों को मौत

मुंबई कि धारावी में अवैध निर्माण पर कारवाई दरम्यान BMC पर पथराव, गाडीयों कि तोडफोड!

गुजरात में टला रेल हादसा, फिश प्लेट से डीरेल करने की साजिश नाकाम!

छात्रा के दोस्तों ने कहा है कि छात्रा शुक्रवार पुरे दिन वो स्वस्थ थी लेकिन, रात में वह खाना खाने के लिए नहीं गई। इस बीच, करीब 10:30 बजे, जब पल्लवी की रूम मेट खाना खा कर चौथे फ्लोर पर अपने कमरे में लौटी तो उसके होश उड़ गए। उसने अपनी दोस्त को फंदे से झूलता पाया। घटना के बाद हॉस्टल नें हंगामा मच गया। प्रिंसिपल को इसकी सूचना दी गई। देर रात हॉस्टल से छात्र बाहर निकल आए और कैंपस में जमा हो गए। स्टूडेंट्स एनआईटी पटना के डायरेक्टर के आवास के बाहर जमा कर नारेबाजी की। पुलिस को खबर मिलते ही पुलिस घटास्थल पर पहुंची, छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित किया। पुलिस की टीम ने मृतका के कमरे की तलाशी ली, पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

छात्रों का कहना है की, बिहटा एनआईटी कैंपस अभी तक पूरी तरह से नहीं बना है। यहां रहने और पढ़ाई में भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। गर्ल्स हॉस्टल अभी भी निर्माणाधीन होने के कारण मजदुर भी यहां रहते हैं, जिसके कारण लड़कियों को भी दिक्कत हो रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें