24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामाबुलंदशहर में चार मंदिरों की मूर्तियां तोड़े जाने पर बवाल, भारी पुलिस...

बुलंदशहर में चार मंदिरों की मूर्तियां तोड़े जाने पर बवाल, भारी पुलिस बल तैनात 

उत्तर के प्रदेश के बुलंदशहर के गुलावठी बराल गांव में  असामाजिक तत्वों ने चार मंदिरो की लगभग एक दर्जन मूर्तियां तोड़ दी।     

Google News Follow

उत्तर के प्रदेश के बुलंदशहर के गुलावठी बराल गांव में  कुछ असामाजिक तत्वों ने चार मंदिरो की लगभग एक दर्जन मूर्तियां तोड़ दी। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष है। इस घटना से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। वहीं आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी  पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद अधिकारी पहुंचे और साथ ही पीएसी भी बुलाई गई।

ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठनों को हंगामा करते हुए देख अधिकारियों ने मंदिर को सील कर दिया है। इस दौरान अधिकारीयों ने ग्रामीणों को जल्द असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है असामाजिक तत्वों ने गांव का माहौल खराब करने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया है।

 कहा जा रहा है कि जिन मंदिरों में मूर्तियों की तोड़फोड़ की गई है उसमें से एक मंदिर 100 साल पुराना है। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे तो मंदिर में मूर्तियाँ  टूटी हुई मिली। ऐसे ही चार मंदिरों की लगभग एक दर्जन मूर्तियों को तोड़ा गया है। जिसके बाद ग्रामीणों और हिन्दू संगठनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और आरोपियों को पकड़ने और मूर्तियों को स्थापित कराने की मांग की। पुलिस अधिकारीयों ने भी जल्द आरोपियों को पकडने जाने का आश्वासन दिया।
ये भी पढ़ें    

Delhi Murder Case: बेहद दर्दनाक था दिल्ली हत्याकांड, FIR से हुआ खुलासा

बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें