28.3 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटधुले में टीपू सुल्तान के अवैध स्मारक पर चला बुलडोजर, जानिये क्या थी...

धुले में टीपू सुल्तान के अवैध स्मारक पर चला बुलडोजर, जानिये क्या थी वजह     

धुले शहर में बन रहे अवैध टीपू सुल्तान के स्मारक को शुक्रवार को तोड़ दिया गया। इस स्मारक को लेकर शहर में तनाव बना हुआ है। एक शहर के एक चौक पर चबूतरा बनाया जा रहा था,जिसका नाम टीपू सुल्तान रखा गया था।

Google News Follow
महाराष्ट्र के धुले शहर में बन रहे अवैध टीपू सुल्तान के स्मारक को शुक्रवार को तोड़ दिया गया। इस स्मारक को लेकर शहर में तनाव बना हुआ है। एक शहर के एक चौक पर चबूतरा बनाया जा रहा था,जिसका नाम टीपू सुल्तान रखा गया था। इस चबूतरे को स्थानीय विधायक के सहयोग से बनाया जा रहा था। वहीं, इसका बीजेपी सहित हिंदूवादी संगठन विरोध कर रहे थे। शुक्रवार को  ठेकेदार ने स्वयं स्मारक के निर्माण को तोड़ दिया।
वहीं, स्मारक के तोड़े जाने के बाद शहर में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। जिला कलेक्टर जलज शर्मा और पुलिस अधीक्षक संजय बरकुण्ड ने  लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील की है। कलेक्टर शर्मा ने बताया कि शहर के ऐंसी फूटी रोड चौराहे और वडजई रोड चौराहे पर बन रहे टीपू सुल्तान स्मारक को खुद ठेकेदार ने सुबह खुद हटा दिया। बताया जा रहा है कि इस स्मारक तोड़ने विधायक फारुक शाह ने सहयोग किया है। बताया जा रहा है कि स्मारक बनाये जाने के लिए प्रशासन अनुमति नहीं ली गई थी।
बता दें कि बीजेपी के नगरसेवक सुनील बैसाने और प्रदीप पानी पाटिल ने स्मारक नहीं हटाए जाने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसके बाद मेयर प्रतिभा चौधरी ने तत्काल अवैध स्मारक को हटाए जाने का आदेश दिया था।
ये भी पढ़ें               

जलगांव में फिर उपद्रव,मंदिर में तोड़फोड़, पुलिस टीम पर पत्थरबाजी, धारा 144 लागू 

आदिपुरुष को लेकर बड़ा एलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग

मानसून ने दी दस्तक, जानें कहाँ होगी बारिश और कहाँ होगा हीटवेव का अलर्ट

जलगांव में फिर उपद्रव,मंदिर में तोड़फोड़, पुलिस टीम पर पत्थरबाजी, धारा 144 लागू 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें