30.6 C
Mumbai
Friday, June 12, 2026
होमबॉलीवुडआदिपुरुष को लेकर बड़ा एलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग

आदिपुरुष को लेकर बड़ा एलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग

फिल्म आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में आ रही है।

Google News Follow

Related

हाल ही में इस फिल्म आदिपुरुष का फाइनल ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिस पर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया देखने मिली। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ इसकी पूरी स्टारकास्ट फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए जोर शोर से प्रचार कर रही है। फिल्म आदिपुरुष के रिलीज होने में अब कुछ ही दिन है।

इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, मेकर्स ने रिलीज से कुछ दिन पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू करने का फैसला किया है। टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की जानकारी दी। पोस्ट के जरिए बताया गया कि फिल्म की एडवांस बुकिंग इस रविवार यानी 11 जून से शुरू हो जाएगी।

प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पूरी दुनिया ‘आदिपुरुष’ का इंतजार कर रही है। इस एपिक सागा का सबसे पहले अनुभव करने वाले लोगों में से एक बनें। एडवांस बुकिंग इस रविवार से शुरू हो रही है।” कयास लगाए जा रहे हैं कि एडवांस बुकिंग में अच्छी संख्या में फिल्म के टिकट बुक हो सकते हैं।

फिल्म आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। ‘आदिपुरुष’ में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नागे अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। यह उनकी दूसरी फिल्म है।

ये भी देखें

नसीरुद्दीन शाह पर भड़के मुकेश खन्ना, कहा- लव जिहाद में शामिल हो जाइए

27 साल बाद भारत में होगा ‘मिस वर्ल्ड’ कॉम्पटीशन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी

मानसून ने दी दस्तक, जानें कहाँ होगी बारिश और कहाँ होगा हीटवेव का अलर्ट

ईरानी ने प्रियंका गांधी की तस्वीर छपी टी-शर्ट पहने बुजुर्ग की तस्वीर, लिखा ‘ये है मोहब्बत’

कौन बनेगा मध्य प्रदेश का अगला सीएम?, कमलनाथ या शिवराज सिंह चौहान

फिल्म ‘आदिपुरुष’ के नए पोस्टर पर बवाल, मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,377फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें