31.2 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाबिपरजॉय के अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है!

बिपरजॉय के अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है!

तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ का खतरा मंडरा रहा है।

Google News Follow

केरल में मानसून की एंट्री हो चुकी है। जबकि तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ का खतरा मंडरा रहा है। अगले छह घंटों के भीतर यह बेहद खतरनाक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। इस दौरान यहां तूफान व तेज बारिश होने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि ‘बिपरजॉय’ के उत्तर की ओर बढ़ने के आसार है।

वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजधानी, यूपी समेत कई राज्यों चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले हफ्ते भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार 11 जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री होने की आशंका है। वहीं यूपी में भी गर्मी का सितम शुरू है। राज्य में रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की उम्मीद है।

रविवार को आईएमडी ने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर स्थित बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अगले छह घंटों के भीतर एक अत्यंत खतरनाक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और अन्य तटीय क्षेत्रों को शनिवार को अलर्ट पर रखा गया था, क्योंकि मौसम विज्ञानियों ने चेतावनी दी थी कि अगले 24 घंटों में अरब सागर के ऊपर ‘बिपरजॉय’ तेज होगा। अरब सागर तट पर वलसाड के तीथल बीच पर ऊंची लहरें देखे जाने के बाद इसे 14 जून तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

मौसम विभाग द्वारा यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि चक्रवात बिपरजोय के कारण प्रायद्वीप पर धीमी प्रगति के साथ मौसम प्रणाली की शुरुआत कमजोर रहने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्रा के अनुसार 15 जून के बाद ही बारिश में तेजी आने की उम्मीद है।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी और हल्की बारिश जारी रहेगा। उत्तराखंड में आज बर्फबारी और बारिश की वजह से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। राज्य के चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार है।

ये भी देखें 

मानसून ने दी दस्तक, जानें कहाँ होगी बारिश और कहाँ होगा हीटवेव का अलर्ट

ईरानी ने प्रियंका गांधी की तस्वीर छपी टी-शर्ट पहने बुजुर्ग की तस्वीर, लिखा ‘ये है मोहब्बत’

आदिपुरुष को लेकर बड़ा एलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग

​एनसीपी में नई नियुक्तियों पर अजित पवार की प्रतिक्रिया; कहा, ”शरद पवार का…”

​एनसीपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली चुनौती क्या है? प्रफुल्ल पटेल ने कहा..​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें