28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले लॉन्च हुई ये खास थाली,...

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले लॉन्च हुई ये खास थाली, दिखेंगे ये भारतीय व्यंजन

मोदी जी थाली को तैयार करने वाले शेफ श्रीपद कुलकर्णी हैं।

Google News Follow

संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजकीय यात्रा से प्रवासी भारतीय काफी उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री मोदी जून में राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला 22 जून को राजकीय रात्रिभोज में मोदी की मेजबानी भी करेंगे।

हालांकि इससे पहले ही पीं मोदी को लेकर यहाँ पर एक अलग तरह की दीवानगी देखने मिली। दरअसल न्यू जर्सी में एक रेस्तरां ने पीएम मोदी के दौरे से पहले उनके नाम पर एक खाने की थाली पेश की है। जिसका नाम ‘मोदी जी’ रखा गया है। इस थाली में भारत के सारे रंग देखे जा सकते हैं। मोदी जी थाली को तैयार करने वाले शेफ श्रीपद कुलकर्णी हैं।

कुलकर्णी ने बताया कि कैसे उनके मन में आया कि पीएम मोदी के नाम पर थाली बनाई जाए। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री जल्द ही अमेरिका आने वाले हैं। इसे लेकर यहां रहने वाले भारतीय-अमेरिकियों के बिच काफी उत्साह देखा गया। लोगों के बीच पीएम मोदी की लोकप्रियता को देखते हुए यह फैसला लिया। इसलिए भारत की आठ लोकप्रिय खाने वाली चीजों को लेकर एक रंगभरी थाली तैयार की गई।

शेफ श्रीपद कुलकर्णी की एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने भारतीय पकवानों से भरी थाली को दिखाते हुए इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने ये थाली अमेरिकी-भारतीय लोगों की मांग पर तैयार की। मोदी जी नाम की थाली में खिचड़ी, रसगुल्ला, सरसों का साग, कश्मीरी दम आलू, इडली, डोकला, छाछ और पापड़ और कई अन्य व्यंजन हैं।

इसके अलावा रेस्तरां भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की लोकप्रियता को देखते हुए एक और थाली लॉन्च करने की योजना बना रहा है। कुलकर्णी ने कहा कि एक बार मोदी जी थाली लोगों को पसंद आ जाए तो हम दूसरी डॉक्टर जयशंकर थाली तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां के भारतीय अमेरिकी लोग भारतीय विदेश मंत्री को बड़ा पसंद करते हैं।

ये भी देखें 

पटना से रांची के लिए वंदे भारत का आज ट्रायल रन, यहाँ देखिए टाइम-टेबल और रूट

दिखने लगा बिपरजॉय तूफान का असर, मुंबई में उठ रहीं ऊंची लहरें

​किसान​ संघ के अध्यक्ष शेट्टी ने सरकार पर निशाना साधा ! ​

​’मैं शरद पवार और…” विपक्ष के आरोपों पर सुप्रिया सुले का करारा जवाब​ ​​!​

“यह ​भाकरी​​ शुद्ध बकवास है”, फडणवीस की आलोचना पर अजित पवार की प्रतिक्रिया; कहा…!

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें