27.9 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियादिखने लगा बिपरजॉय तूफान का असर, मुंबई में उठ रहीं ऊंची लहरें

दिखने लगा बिपरजॉय तूफान का असर, मुंबई में उठ रहीं ऊंची लहरें

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुजरात में येलो अलर्ट जारी किया है।

Google News Follow

चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय का कहर छा रहा है। दरअसल चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की मुंबई में तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। चक्रवाती तूफान की वजह से देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, केरल, कर्नाटक, गोवा, कोंकण, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 12 जून यानी आज भारी बारिश हो सकती है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुजरात में येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि अंडमान निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात में 12 जून से 15 जून तक तेज बारिश की संभावना है।

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग ने ट्वीट कर बताया कि यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, सिक्किम में हीटवेव (लू) चलेगी। 15 जून तक इन राज्यों में भीषण गर्मी पड़ेगी। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर से केरल और मुंबई के समंदर में हलचल देखने को मिल रही है। हाई टाइड के बीच समंदर में ऊंची लहरें उठ रही हैं। चक्रवाती तूफान के कारण तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश की गतिविधियां भी जारी हैं। मुंबई के कई इलाकों में बीती रात तेज बारिश देखने को मिली। वहीं, समंदर हाई टाइड की चपेट में है।

आईएमडी के मुताबिक, मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश हुई है। राज्य के तटीय हिस्सों में तेज हवाएं चल रही हैं। मुंबई में बीती रात से चल रही तेज हवाओं और बारिश की वजह एयरपोर्ट पर विमान सेवा प्रभावित हुई है। बीती रात से कई फ्लाइट या तो रद्द किए गए या डाइवर्ट किए गए हैं। अभी फ्लाइट लैंड और टेक ऑफ़ कर रही है पर देरी देखने को मिल रही है।

ये भी देखें 

​मानसून की रफ्तार तेज, महाराष्ट्र का इंतजार होगा खत्म​! ​

गाजियाबाद धर्मांतरण का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बद्दो नहीं यह है असली नाम    

अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल ने PM मोदी पर सुनाई कहानी,एक राजा … 

​’मैं शरद पवार और…” विपक्ष के आरोपों पर सुप्रिया सुले का करारा जवाब​ ​​!​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें