28.4 C
Mumbai
Monday, June 29, 2026
होमक्राईमनामागाजियाबाद धर्मांतरण का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बद्दो नहीं यह है असली नाम    

गाजियाबाद धर्मांतरण का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बद्दो नहीं यह है असली नाम    

गाजियाबाद धर्मांतरण में मुख्य आरोपी बद्दो को महाराष्ट्र के अलीबाग से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि ठाणे पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी बद्दो का असली नाम शाहनवाज है।     

Google News Follow

Related

गाजियाबाद धर्मान्तरण में मुख्य आरोपी बद्दो को महाराष्ट्र के अलीबाग से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि ठाणे पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी बद्दो का असली नाम शाहनवाज है। बद्दो के साथ उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार है। गौरतलब है कि गाजियाबाद ऑनलाइन धर्म परिवर्तन में बद्दो मुख्य आरोपी था। उसे पुलिस कई दिनों से तलाश कर रही थी। बता दें कि गाजियाबाद में गेमिंग के जरिये नाबालिग लड़कों का धरम परिवर्तन कराने का मामला सामने आया था। इस मामले में गाजियाबाद के एक मस्जिद के मौलवी को गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले में नाबालिगों का धर्मांतरण कर दुबई ले जाने का झांसा दिया गया था। वहीं बद्दो इस मामले में मुख्य आरोपी था ,लेकिन कई दिनों से वह फरार चल रहा था पुलिस उसकी तलाश में कई जगहों पर छापेमारी भी की थी। अब शाहनवाज उर्फ़ बद्दो को महाराष्ट्र के अलीबाग से गिरफ्तार किया गया।बताया जा रहा है कि उसे मोबाइल के जरिये गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि बद्दो दुंबई का लालच देकर धर्मांतरण कराता था।

बद्दो को गिरफ्तार करने के लिए कई राज्यों की पुलिस उसके पीछे पड़ी थी। उसका फोटो भी जारी किया गया था। बताया जा रहा है बद्दो ने सैकड़ों बच्चो को अपने जाल में फंसाया है। जिन्हें बार बार अपना धरम परिवर्तन के उकसाता रहता था। ऑनलाइन धर्मान्तरण का यह खेल गेमिंग ऐप के जरिये चल रहा था। बताया जा रहा है कि गेमिंग ऐप का नाम फोर्ट नाइट है। कहा जा रहा है कि  यह शख्स इस गेम का एक्सपर्ट है। इसे  कोई हरा नहीं सकता है। इसके अलावा और भी कई और चैटिंग ऐप पर सक्रिय था। इस ऑनलाइन धर्मान्तरण  में पूरा गैंग सक्रिय है। बद्दो खाड़ी देशों के लोगों से भी सम्पर्क में था।

ये भी पढ़ें 

 

WTC: ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों से जीत फ़ाइनल, 2013 के बाद भारत नहीं जीती कोई ट्रॉफी  

अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल ने PM मोदी पर सुनाई कहानी,एक राजा … 

​क्या नाराज हैं अजित पवार? सुप्रिया​ ने दी पत्रकारों के सवालों का जवाब, कहा…​!​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,250फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें