27 C
Mumbai
Tuesday, November 17, 2026
होमराजनीतियूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर फैलाई जा रही अफवाह  

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर फैलाई जा रही अफवाह  

पीएम मोदी ने कहा कि पसमांदा मुस्लिम राजनीति के शिकार हो रहे हैं।यूनिफॉर्म सिविल कोड के बारे में लोगों में गलत जानकारियां दी जा रही है। अगर एक ही परिवार हर एक लिए अलग अलग  नियम कानून होंगे

Google News Follow

पीएम मोदी ने मंगलवार को देश पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी। पीएम मोदी ने इन ट्रेनों को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद पीएम मोदी बीजेपी के कार्यक्रम ” मेरा बूथ, सबसे मजबूत” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पसमांदा मुस्लिम राजनीति के शिकार हो रहे हैं।

पीएम मोदी ने हाल ही अमेरिका और मिस्र के दौरे से वापस लौटे हैं। पीएम मोदी को मिस्र ने  “ऑर्डर ऑफ़ द नील” सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि  दुनिया के कई मुस्लिम देशों ने तीन तलाक को खत्म कर दिया है।  मै एक दिन पहले ही मिस्र से वापस लौटा हूं। वहां 90 साल  पहले ही तीन तलाक को समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि  क़तर,  इंडोनेशिया और बंग्लादेश जैसे देशों ने तीन तलाक को बंद कर दिया है।  यह परम्परा का हिस्सा नहीं है। पिया मोदी ने कहा कि कुछ लोग मुस्लिम बहनों के गले में तीन तलाक का फंदा डालकर उन पर अत्याचार करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा की वोट के भूखे लोग मुस्लिम भाइयों को भड़का रहे हैं। लेकिन उन्हें समझना होगा कि काईन राजनीति दल उनका फ़ायदा उठाना चाहते हैं। उन्होंने कुछ लोग यूनिफॉर्म सिविल कोड के नाम पर मुस्लिम भाई बहनों को भड़काया जा रहा है। उन्होंने पूछने वाले अंदाज में कहा कि क्या एक परिवार में दो कानून चलेंगे ? यूनिफॉर्म सिविल कोड के बारे में लोगों में गलत जानकारियां दी जा रही है। अगर एक ही परिवार हर एक लिए अलग अलग  नियम कानून होंगे तो क्या वह परिवार चलेगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट  डंडा चला रही है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड लेकर आओ, लकण वोट के भूखे लोग इसे नहीं लाना चाहते हैं।

पीएम मोदी ने मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम में कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए देश सर्वोपरि है। दल से पहले उनके लिए देश है। गौरतलब है कि पीएम मोदी 10 लाख बीजेपी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होने कहा ऐसा कार्यक्रम पहले बार हो रहा है। उन्होंने दूसरी पार्टियों पर निशाना बनाते हुए कहा कि हम एसी में बैठकर पार्टी नहीं चलाते हैं। हम गांव गांव और गली मोहल्ले में जाकर लोगों की समस्या सुनते हैं।

 

ये भी पढ़ें 

 

सपा विधायक अबू आजमी को जान से मारने की धमकी, किया ट्वीट …  

एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री ने किया पेशाब, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें