29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाएयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री ने किया पेशाब, दिल्ली एयरपोर्ट पर...

एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री ने किया पेशाब, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

दिल्ली एयरपोर्ट पर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

Google News Follow

आएं दिन फ्लाइट में कोई ना कोई घटना घटती रहती है। वहीं हाल ही में फ्लाइट में पेशाब करने का एक और मामला सामने आया है। मुंबई से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में ये घटना हुई जहां एक यात्री ने फर्श पर पेशाब कर दिया। इसके बाद फ्लाइट कैप्टन की तरफ से आईजीआई एयरपोर्ट पर मौजूद पुलिस स्टेशन पर इस बात की शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम राम सिंह बताया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये घटना 24 जून को एयर इंडिया की एआईसी 866 उड़ान में हुई थी। पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, राम सिंह नामक यात्री ने विमान के फर्श पर शौच और पेशाब किया और इसके बाद थूक भी दिया। वहीं चालक दल के सदस्यों ने इस दौरान यात्री को मौखिक चेतावनी दी, लेकिन वो इसके बावजूद नहीं रुका।

इस घटना को लेकर एयरलाइन कंपनी ने बताया कि साथ में यात्रा करने वाले लोगों ने इसका विरोध किया और इस बात से वो काफी ज्यादा भड़क गए थे, जिसके बाद केबिन क्रू ने सभी यात्रियों को शांत किया। सभी को बताया गया कि आरोपी को पुलिस के हवाले किया जाएगा।

आरोपी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने धारा 294/510 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। उसे एक कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे फिलहाल जमानत दे दी गई। और पुलिस की तरफ से मामले की जांच जारी है।

ये भी देखें 

राजनाथ सिंह का बराक ओबामा को जवाब, कहा वे अपने बारे में भी सोचे

देश को एकसाथ मिलेगी 5 वंदे भारत ट्रेन की सौगात, हरी झंडी दिखाएंगे PM नरेंद्र मोदी

ओडिशा में ब्रेन डेड शख्स के अंगों से चार लोगों को मिला नया जीवनदान

ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ की रिलीज डेट आई सामने

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें