29 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमबॉलीवुडऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ की रिलीज डेट आई सामने

ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ की रिलीज डेट आई सामने

फिल्म फाइटर में में दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की मच अवेटेड फिल्म फाइटर की रिलीज डेट सामने आ गई है। एक्टर ने अब तक कृष, वॉर जैसी कई एक्शन फिल्मों में काम किया है। वहीं फिल्म फाइटर भी एक एक्शन फिल्म होने वाली है, जिसका उनके चाहने वालों को बेसब्री से इंतजार है।

सूत्रों के मुताबिक उनके साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। वहीं अब फिल्म के रिलीज डेट का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। जिसके बाद आखिरकार ऋतिक ने डेट अनाउंस कर दी है। सोमवार को ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में ऋतिक बैकसाइड से दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट बताई है। फाइटर सिनेमाघरों में 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।

फिल्म फाइटर के डायरेक्टर सिद्दार्थ आनंद है। वहीं साल 2019 में रिलीज हुई ऋतिक की फिल्म वॉर को भी सिद्धार्थ आनंद ने ही डायरेक्ट किया था। वो फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। जबकि ऋतिक रोशन पिछली बार फिल्म विक्रम वेधा में नजर आए थे। ये फिल्म 2022 में आई थी, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान भी नजर आए थे। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 135 करोड़ के आसपास का कारोबार किया था।

ये भी देखें 

राजनाथ सिंह का बराक ओबामा को जवाब, कहा वे अपने बारे में भी सोचे

देश को एकसाथ मिलेगी 5 वंदे भारत ट्रेन की सौगात, हरी झंडी दिखाएंगे PM नरेंद्र मोदी

ओडिशा में ब्रेन डेड शख्स के अंगों से चार लोगों को मिला नया जीवनदान

दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट, मुंबई में 48 घंटे में होगी भारी बारिश

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,259फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें