28 C
Mumbai
Friday, September 20, 2024
होमदेश दुनियाPM मोदी ने पेरिस में प्रवासी भारतीयों कहा- फ्रांस आना, घर आने...

PM मोदी ने पेरिस में प्रवासी भारतीयों कहा- फ्रांस आना, घर आने जैसा

भारत के लोग जहां जाते हैं मिनी इंडिया बना लेते हैं- पीएम नरेंद्र मोदी

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर है। अपने दौरे के पहले दिन पीएम मोदी ने पेरिस में ला सीएन म्यूजिकले में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। उन्होंने कहा- फ्रांस आना घर आने जैसा है। भारत के लोग जहां जाते हैं मिनी इंडिया बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड ऑर्डर में भारत खास रोल निभा रहा है। हर चुनौती से निपटने में भारत का अनुभव और प्रयास दुनिया के लिए मददगार साबित हो रहा है।

फ्रांस में PM मोदी ने संबोधन के दौरान कई अहम बातों पर चर्चा की पीएम मोदी ने कहा- भारत इस समय G20 की अध्यक्षता कर रहा है। पहली बार किसी देश की अध्यक्षता में ऐसा हो रहा है कि उस देश के कोने-कोने में 200 से ज्यादा बैठकें हो रही हैं। पूरा G20 समूह भारत के सामर्थ्य को देख रहा है।

पीएम मोदी ने कहा- दोनों देशों के लोगों के बीच का कनेक्ट दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी विश्वास, इस साझेदारी का सबसे मज़बूत आधार है। यहां नमस्ते फ्रांस फेस्टिवल होता है तो भारत में लोग बोन्सू इंडिया का आनंद उठाते हैं।

पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन के दौरान चंद्रयान 3 का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- जब मैं आपसे बात कर रहा हूं तो भारत में चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग के लिए रिवर्स काउंटिंग की गूंज सुनाई दे रही है। कुछ घंटों बाद भारत से ऐतिहासिक लॉन्च होने जा रहा है।

पीएम ने बताया कि यूएन की एक रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ 10-15 साल के अंदर ही भारत ने लगभग 42 करोड़ देशवासियों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। ये पूरे युरोप की आबादी से भी ज्यादा है, ये पूरे अमेरिका की आबादी से भी ज्यादा है। भारत अगले 25 वर्षों में विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। आज हर इंटरनेशनल एजेंसी कह रही है भारत आगे बढ़ रहा है।

बता दें कि पेरिस के जिस होटल में मोदी ठहरे हैं, उसके बाहर भारतीय मूल के लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। इससे पहले शाम करीब 4 बजे फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बॉर्न ने मोदी को एयरपोर्ट पर रिसीव किया। यहां रेड कार्पेट बिछाकर उनका स्वागत किया गया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

PM मोदी को फ्रांस के नेशनल डे यानी बैस्टिल डे पर बतौर चीफ गेस्ट इनवाइट किया गया है। दूसरी तरफ, डिफेंस काउंसिल ने इंडियन नेवी के लिए 26 राफेल-M लड़ाकू विमान खरीदने के प्रपोजल को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा नेवी 3 स्कॉर्पीन क्लास सबमरीन भी खरीदेगी। वहीं गुरुवार की शाम पेरिस के एलीसी पैलेस में एक निजी रात्रिभोज के दौरान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।

ये भी देखें 

पीएम मोदी को मिला फ्रांस का सबसे बड़ा सम्मान

‘मिशन चंद्रयान-3’ का काउंटडाउन शुरू, इस रॉकेट की क्या खासियत है

हंसते-खेलते परिवार को लीला ऑनलाइन काम, लोन में फंस फेमिली ने की ख़ुदकुशी  

BJP के बिहार विधानसभा मार्च पर लाठीचार्ज, जिला महासचिव की मौत  

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,379फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें