28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनिया'मिशन चंद्रयान-3' का काउंटडाउन शुरू, इस रॉकेट की क्या खासियत है

‘मिशन चंद्रयान-3’ का काउंटडाउन शुरू, इस रॉकेट की क्या खासियत है

चंद्रयान-3 का सफर कुल 40 दिन का होगा।

Google News Follow

मिशन चंद्रयान-3 को लेकर ISRO ने पूरी तैयारी कर ली गई है और अब लॉन्चिंग की बारी है। वहीं कुछ ही घंटों में काउंटडाउन शुरू होने वाला है। इस बार कोशिश है कि रोवर की सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग कराई जाए। अगर भारत ऐसा करने में कामयाब हो जाता है को तो वो अमेरिका और चीन जैसे देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा।

चंद्रयान-3 का सफर कुल 40 दिन का होगा। जिसके बाद ये अपनी कक्षा में पहुंचेगा और चांद पर चक्कर लगाने के बाद रोवर लैंड होगा। धरती से चांद की कुल दूरी 3.84 लाख km की है। रॉकेट का सफर कुल 36 हजार किमी का होगा।  रॉकेट रोवर को पृथ्वी के बाहरी ऑर्बिट तक ले जाएगा। इसमें करीब 16 मिनट लगेंगे। बाहरी ऑर्बिट से बाद का सफर प्रोपल्शन मॉड्यूल से चांद के ऑर्बिट में पहुंचकर कई स्टेज में ऑर्बिट घटाएगा। 100 km के ऑर्बिट में पहुंचने पर प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग अंत में लैंडर चांद पर उतरेगा।

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के बाद तीन स्टेप होंगे। पहला प्रपल्शन मॉड्यूल होगा, जिसमें लैंडर रोवर को चंद्रमा की ऑर्बिट में 100 km ऊपर छोड़ेगा। इसके बाद दूसरा लैंडर मॉड्यूल वाला पार्ट होगा, जिसमें रोवर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारेगा। इसके बाद आखिरी स्टेप रोवर होगा, इसमें रोवर चांद पर उतरकर उसकी साइंटिफिक स्टडी करेगा। चांद की सतह से रोवर का मिशन होगा कि वो सतह की तस्वीरें भेजेगा, इसके अलावा मिट्टी की जांच, वातावरण की रिपोर्ट देना, केमिकल विश्लेषण करना और वहां मौजूद खनिज की खोज करना होगा।

भारत में स्पेस सेक्टर में जॉब का स्कोप भी तेजी से बढ़ा है, इसीलिए इस क्षेत्र में युवाओं की रुचि भी बढ़ रही है। इस सेक्टर में साल 2020 में कुल 45 हजार नौकरियां थीं। जिसके बाद अब 2030 के लिए 2 लाख नौकरियों का अनुमान लगाया गया है। स्पेस टेक कंपनियों की बात करें तो सबसे ज्यादा अमेरिका में 5582, उसके बाद यूनाइटेड किंगडम में 615, कनाडा में 480, जर्मनी में 402, और भारत में कुल 368 कंपनियां काम कर रही हैं। दुनियाभर में स्पेस इकॉनमी भी तेजी से बढ़ती जा रही है। दुनिया की कुल स्पेस इकॉनमी 38 लाख करोड़ रुपये है। वहीं भारत की स्पेस इकॉनमी 78,988 करोड़ है।

ये भी देखें 

हंसते-खेलते परिवार को लीला ऑनलाइन काम, लोन में फंस फेमिली ने की ख़ुदकुशी  

BJP के बिहार विधानसभा मार्च पर लाठीचार्ज, जिला महासचिव की मौत  

टेस्ला के लिए भारत मैन्युफैक्चरिंग हब, कारों की कीमत 20 लाख रुपये से शुरू

पेरिस के एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, बैस्टिल दिवस परेड में होंगे शामिल

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें