30 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला, "विपक्ष बार बार नो बॉल...

PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला, “विपक्ष बार बार नो बॉल डाल रहा” 

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हुए।  

Google News Follow

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी शामिल हुए। जनता ने हमारी सरकार के प्रति बार बार विश्वास जताया है।भगवान बहुत दयालु है, वह किसी न किसी माध्यम से अपनी इच्छा पूर्ति करता है। मै इसे भगवान का आशीर्वाद मानता हूं। 2018 में भी यह ईश्वर का आदेश था जब विपक्ष के मेरे साथी अविश्वास प्रस्ताव लेकर आये तब भी मैंने कहा था कि ये हमारी सरकार का प्रस्ताव नहीं था। बल्कि ये उन्ही का फ्लोर टेस्ट है।

विपक्ष बार बार नो बॉल डाल रहा
 पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्हे देश की परवाह नहीं है, बल्कि अपनी परवाह है। आप लोग जुटे तो अविश्वास प्रस्ताव पर जुटे, आपके कट्टर साथी, उनकी शर्त पर जुटे। इस  अविश्वास प्रस्ताव  पर भी हमने कैसी चर्चा की। सोशल मीडिया पर देखता हूं। ये हाल है आपका। मजेदार बात यह है कि फील्डिंग विपक्ष ने की, जबकि चौक्के छक्के यहीं यानी सरकार से लगे। विपक्ष बार बार नो बॉल पर नो बॉल फेंके जा रहें। जबकि, सरकार की ओर से सेंचुरी लगा रहे हैं। मै कहता हूं कि विपक्ष थोड़ी मेहनत करके आए। 2018 में मैंने कहा था कि तैयारी करके आइयेगा,लेकिन पांच साल में आप सबने कुछ नहीं किया।
रंजन ने सब गुड़ का गोबर कर दिया
पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष ने केवल देश को निराश ही किया है। उन्होंने कहा जिनके बही खाते खुद ही बिगड़े हुए हैं। वे भी हमसे हमारा हिसाब मांग रहे हैं। इस प्रस्ताव में कुछ भी विचित्र चीजें नजर आई। सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता का बोलने की सूची में नाम ही नहीं था।1999 में वाजपेयी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया। शरद पवार उस वक्त नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने बहस की शुरुआत की, 2003 में अटल की सरकार थी। तब सोनिया गांधी विपक्ष  की नेता थीं। उन्होंने कहा कि अधीर रंजन को बोलने का मौक़ा नहीं दिया गया। जब अमित शाह ने कहा तो उन्हें बोलने का मौक़ा मिला।  लेकिन अधीर रंजन ने गुड़ का गोबर कैसे करना है उसमें ये माहिर हैं।
भारत की छवि बिगाड़ने की कोशिश हुई
उन्होंने कहा कि हमने भारत की बिगड़ी हुई साख को सुधारा। इसे एक बार फिर एक नई ऊंचाई पर पहुंचाए। कुछ लोग कोशिश कर रहे हैं कि इसमें किसी तरह से दाग लग जाए। लेकिन भारत पर दुनिया का विश्वास बढ़ता जा रहा है। विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव जनता के विशवास को तोड़ने का विफल कोशिश की है। विपक्ष इस समय भारत से जुडी अच्छी बातें नहीं सुन सकता।
विपक्ष का व्यवहार शुतुरमुर्ग जैसा
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की तरक्की की सच्चाई दुनिया को दिखाई दे रही है, लेकिन विपक्ष  को यहां रहते हुए कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। क्योंकि घमंड और अविश्वास इनके रगों में  रचा बस गया है। यह विपक्ष का व्यवहार शुतुरमुर्ग जैसा हो गया है। इसके लिए देश कुछ नहीं कर सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि जब घर में अच्छा कार्य होता है तो काला टीका लगाया जाता है। आपने काला कपडे पहनकर देश को काला टीका लगाने का काम किया है।
ये भी पढ़ें 

वित्त मंत्री सीतारमण का UPA पर हमला, कहते हैं मिलेगा, अब मिल गया 

‘विधायक अयोग्यता ​मामला​: कानूनी विशेषज्ञों ने राहुल नार्वेकर पर लगाया आरोप​ !

इमरान की ढाल के पीछे अमेरिका का हाथ; लीक हुए दस्तावेजों से बड़ा खुलासा !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें