30 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमबिजनेसवित्त मंत्री सीतारमण का UPA पर हमला, कहते हैं मिलेगा, अब मिल गया 

वित्त मंत्री सीतारमण का UPA पर हमला, कहते हैं मिलेगा, अब मिल गया 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि दुनिया की आर्थिक संकट से गुजर रही है। जबकि  भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ रही है।  

Google News Follow

गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव के दौरान चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया आर्थिक संकट से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन की भी अर्थव्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है। जबकि भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। इस दौरान वित्त मंत्री ने यूपीए और मोदी सरकार के अंतर को भी बताया।

 उन्होंने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का श्रेय उन्होंने पीएम मोदी को देते हुए कहा कि पीएम मोदी की पॉलिसी की वजह से कोरोना काल में अर्थव्यवस्था में आई मंदी के बाद आज देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका और सबका विश्वास पर काम करते हैं। आज धनजन,आयुष्मान भारत और जन आषौधिय जैसी कई जन सरोकार योजनाओं के साथ सबका विकास हो रहा है।

वित्त मंत्री ने इस दौरान यूपीए और मोदी सरकार की तुलना करते हुए कहा कि यूपीए की सरकार में कहा जाता था कि बिजली आएगी, अभी आ गई है। गैस का कनेक्शन मिलेगा, अब मिल गया है। पानी का कनेक्शन मिलेगा, अब मिल गया है। पीएम बनेगा, अब अभी मिल गया है, शौचालय बनेगा, एयरपोर्ट बनेगा, अब बन गया, बैंक अकाउंट खुलेगा, अब खुल गया। उन्होंने यूपीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उस समय वे सपने दिखाते थे, हम साकार कर रहें है।

ये भी पढ़ें      

नहीं बढ़ेंगे, होम लोन, कार लोन के EMI, RBI ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव 

संसदीय कार्यवाही से राहुल गांधी के आपत्तिजनक शब्द हटाए गए   

कभी गले तो कभी आंख मारी, राहुल गांधी ने सदन में किया फ्लाई किस     

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें