28 C
Mumbai
Monday, July 20, 2026
होमक्राईमनामानूंह हिंसा: दो आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी...

नूंह हिंसा: दो आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली

इस मुठभेड़ में दो आरोपियों मुनसैद और सैकूल को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान सैकूल के पैर में गोली लगी है।

Google News Follow

Related

नूंह हिंसा के बाद में हरियाणा की पुलिस लगातार एक्शन मोड़ में है। पुलिस ने नूंह हिंसा में शामिल दो आरोपियों का एनकाउंटर किया है। जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि विश्व हिन्दू परिषद द्वारा निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान साम्प्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से हरियाणा सरकार और पुलिस लगातार नूंह हिंसा में शामिल आरोपियों पर कार्रवाई की है। पिछले दिनों से अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया जा रहा है।
 बताया जा रहा कि इस मुठभेड़ में दो आरोपियों मुनसैद और सैकूल को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान सैकूल के पैर में गोली लगी है। जिसे अस्पताल में भरती कराया गया है। वहीं, दूसरी ओर हरियाणा की खाप पंचायतों और किसान संघों ने कहा है कि वे  किसी भी मुस्लिम समुदाय को नहीं छूने देंगे। बताया जा रहा है कि नूंह हिंसा के बाद यह कुछ पंचायतों ने अपने गांवों में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। हालांकि पंचायतों इस बात को नकार दिया।

बता दें मेवात नूंह में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा 31 जुलाई को बृज मंडल शोभायात्रा निकाली गई थी। जिसके बाद हिंसा भड़क गई थी। दंगाइयों ने लगभग सैकड़ों कारों में आग लगा दी थी। इसके अलावा उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव और हमला किया था। इस हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने उपद्रवियों की धर पकड़ शुरू की है।

ये भी पढ़ें  

नहीं बढ़ेंगे, होम लोन, कार लोन के EMI, RBI ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव 

संसदीय कार्यवाही से राहुल गांधी के आपत्तिजनक शब्द हटाए गए   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,025फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें