29 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमराजनीतिछत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खेल बिगाड़ेंगे अरविंद नेताम!, पार्टी बनायी

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खेल बिगाड़ेंगे अरविंद नेताम!, पार्टी बनायी

कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता अरविंद नेताम ने अपनी पार्टी बनाने का ऐलान किया है।उन्होंने अपनी पार्टी का नाम "हमर राज पार्टी" रखा है।  

Google News Follow
कांग्रेस ने एक माह पहले ही आगामी छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव को साधने के लिए टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाया था। लेकिन, अब लग रहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खेल बिगड़ने वाला है। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता अरविंद नेताम ने अपनी पार्टी बनाने का ऐलान किया है। नेताम कांग्रेस के कद्दावर नेता तो हैं भी पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके है। उन्होंने दो दिन पहले ही अपनी उपेक्षा का हवाला देकर पार्टी को छोड़ दिया था। नेताम बड़े आदिवासी नेताओं में शुमार किये जाते हैं। उन्होंने पार्टी छोड़ने के बाद कहा था कि आदिवासियों की अनदेखी की जा रही है। अब मै आदिवासियों के लिए काम करूंगा।
शनिवार को अरविंद नेताम ने अपनी पार्टी बनाने का ऐलान किया। उनकी पार्टी छत्तीसगढ़  विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम “हमर राज पार्टी” रखा है। पार्टी का नाम चुनाव आयोग के पास भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि वे बसपा और सीपीआई से गठबंधन के लिए बातचीत जारी है। छत्तीसगढ़ के कांकेर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि आदिवासी वर्ग के लिए 29 सीटें आरक्षित है। जिस पर पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी।
उन्होंने कांग्रेस पर आदिवासियों के साथ छल कपट करने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने इस्तीफा देने का कारण भी आदिवासियों से राजनीति को बताया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बस्तर में बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन हो रहा है।उन्होंने इस चिंता जताते हुए कहा कि अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो यहां भी मणिपुर जैसे हालात बन जाएंगे।
ये भी पढ़ें 

दिल्ली सेवा बिल बना कानून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी   

पाकिस्तान केयरटेकर की कुर्सी संभालेंगे अनवर उल हक      

अयोध्या में धर्म परिवर्तन! देर रात आरोपी पादरी कराता था लोगों का धर्मांतरण 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें