29.7 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामाअयोध्या में धर्म परिवर्तन! देर रात आरोपी पादरी कराता था लोगों का...

अयोध्या में धर्म परिवर्तन! देर रात आरोपी पादरी कराता था लोगों का धर्मांतरण 

गांववालों की सूचना पर पुलिस ने धर्म परिवर्तन करने वाले आरोपी पादरी को गिरफ्तार कर लिया है।    

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में ईसाई मिशनरी द्वारा धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। गांववालों की सूचना पर पुलिस ने धर्म परिवर्तन करने वाले आरोपी पादरी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पादरी देर रात गांव से दूर धर्म परिवर्तन करता था। इसे लिए वह कम पढ़े लिखो को अपनी जाल में फंसाता था। उसके बाद उन्हें गुमराह कर धर्म परिवर्तन करता था।

यह मामला अयोध्या के थाना महराजगंज क्षेत्र के रुदौलिया गांव का है। इस गांव के लोगों ने पुलिस को गुप्त सूचना दी थी कि आरोपी सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन कराता है। जिसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिरों को आरोपी के पीछे लगा दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि वहां काफी भीड़ जमा थी और कुछ ही दूरी पर एक व्यक्ति आसान लगाकर बैठा हुआ है। यह व्यक्ति जमा भीड़ को ईसाई धर्म के बारे में जानकारी दे रहा है और उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।
आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि उसका नाम घनश्याम मौर्य है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक दर्जन धार्मिक पुस्तकें जब्त की है। जिनमें बाइबिल, धर्मी बनो, पवित्र हृदय का संदेश जैसी पुस्तकों को जब्त किया गया है। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने कबुल किया है कि वह धर्म परिवर्तन कराता था। और वह खुद ईसाई धर्म स्वीकार लिया है और  यहां वह लोगों को ईसाई धर्म अपनाने और उनका धर्म परिवर्तन कराता था।
 पुलिस ने बताया कि मौके पर पुलिस के पहुंचने पर उपस्थित भीड़ झटकने लगी,लेकिन आसान पर बैठा व्यक्ति नहीं हटा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से जुड़े लोगों की जानकारी निकालने में लगी हुई है।आरोपी पादरी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें 

देशभक्ति की सजा! 3 मुस्लिम युवकों ने पीया फिनाइल, मौलाना के “फतवे” पर बवाल 

PM का विपक्ष पर हमला! अविश्वास पर घमंडिया गठबंधन की खुली पोल

राहुल पर असम CM का पलटवार, क्या नागरिकों पर गोलियां चलाना चाहते हैं ?       

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें